{"_id":"5ac3c57f4f1c1bf1618b53d1","slug":"41522779519-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया खड़ंजा लगाकर प्रधान ने निकाले 9.79 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया खड़ंजा लगाकर प्रधान ने निकाले 9.79 लाख
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घटिया खड़ंजा लगाकर प्रधान ने निकाले 9.79 लाख
गोंडा। मुजेहना विकास खंड के ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी के मजरे पंडितपुरवा में खडंजा निर्माण में जमकर खेल किया गया। ग्राम प्रधान ने अफसरों के साथ मिलीभगत कर नई व पुरानी र्इंटों को मिलाकर उबड़ खाबड़ खडंजा लगवा दिया।
खड़ंजा लगाने के पहले मार्ग पर मिट्टी की पटाई नहीं कराई गई। काम भी अधूरा छोड़ दिया गया। मिलीभगत के चलते मानकों को भी पूरी तरह से दरकिनार कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर जब परियोजना निदेशक ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
पीडी ने ग्राम प्रधान को रास्ते पर मिट्टी की पटाई कराकर फिर से खड़ंजा लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गांव के पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
मुजेहना विकास खंड के ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी के मजरे पंडितपुरवा में तीन माह पहले चौदहवें वित्त आयोग से 11 सौ मीटर खड़ंजा लगाए जाने की स्वीकृति कराई गई थी। इसके लिए 9.79 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
पंड़ितपुरवा गांव के रहने वाले बबलू के घर से कर्बला होते हुए राम अवध के घर तक लगे पुराने खड़ंजे के स्थान पर नया खड़ंजा निर्माण होना था। मगर ग्राम प्रधान ने इस नए खडंजे के निर्माण में अफसरों से मिलीभगत कर खेल कर दिया।
नए कार्य के लिए रास्ते पर लगे पुराने ईंट को निकालकर फिर से उसी ईंट को बिछा दिया। इस दौरान रास्ते को बराबर करने के लिए उस पर मिट्टी भी नहीं डाली गई। पुरानी ईंट को उबड़ खाबड़ तरीके से लगाकर कार्य को पूरा दिखाते हुए पूरी धनराशि निकाल ली गई।
ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण का विरोध किया तो जांच करने वाले अफसरों ने शिकायत को दरकिनार कर दिया। शिकायत मिलने पर जब सीडीओ दिव्या मित्तल ने पीडी से इसकी जांच कराई तो पता चला कि खड़ंजा निर्माण का कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है।
परियोजना निदेशक वीरपाल ने बताया कि घटिया निर्माण पर गांव के पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान को फिर से खड़ंजा निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।