फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खनन करने वालों ने लेखपाल को कुचलने का किया प्रयास

खनन करने वालों ने लेखपाल को कुचलने का किया प्रयास

Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खनन करने वालों ने लेखपाल को कुचलने का किया प्रयास
खनन माफिया ने किया लेखपाल को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
विज्ञापन


उमरी बेगमगंज। क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला जारी है। रविवार रात ग्रामसभा गढ़ी में कर्ज माफी योजना का सत्यापन करने गए लेखपाल रामपूजन यादव को पता चला कि गांव में अवैध खनन किया जा रहा है।

इसके बाद लेखपाल ने गुपचुप तरीके से तहकीकात शुरू की और खनन स्थल पर पहुंचे तो खनन माफिया ने लेखपाल को जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। अपनी जान बचाने के लिए लेखपाल ने भागने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन


लेखपाल रामपूजन यादव ने थाना उमरी बेगमगंज में आरोपी ननकू पुत्र वंशी सिंह निवासी सिधौटी व एक अज्ञात मजदूर के खिलाफ जानलेवा हमले व खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ चरोठा में अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को बहादुरपुर के लेखपाल अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लेखपाल की तहरीर पर बहादुरपुर निवासी संतोष सिंह पुत्र राधेश्याम के खिलाफ चोरी से अवैध बालू खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज आरपी सिंह ने बताया दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed