फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सरकारी क्र य केंद्रों पर 1735 रुपये प्रति क्विंटल होगी गेहूं की खरीद

सरकारी क्र य केंद्रों पर 1735 रुपये प्रति क्विंटल होगी गेहूं की खरीद

Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सरकारी क्र य केंद्रों पर 1735 रुपये प्रति क्विंटल होगी गेहूं की खरीद
1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन


गोंडा। मूल्य समर्थन योजना के तहत इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से उनकी गेहूं की उपज को 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। भारत सरकार के कृषि एंव कल्याण मंत्रालय की ओर से खाद्य रसद विभाग को रबी खरीद सीजन का नया समर्थन मूल्य भेजा जा चुका है। शासन की ओर से मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए जिलों में खरीद अधिकारी नामित किये जाने की सूचना मांगी है।

देवीपाटन मण्डल में करीब 800 हेक्टेयर में रबी फसलों की बोवाई की गई है। देवीपाटन मण्डल में गेहूं का अच्छा उत्पादन होता है। यहां गन्ने की खेती के बाद गेहूं व धान प्रमुख किसानों की नगदी फसल है। खाने भर का अनाज रखने के बाद बाकी अनाज किसान बेचकर उससे प्राप्त धन से अपने दैनिक खर्च के अलावा दूसरी फसलों पर खर्च करते हैं।
विज्ञापन


किसान अपनी उपज को लाभकारी मूल्य पर बेंचने को लेकर परेशान रहते हैं। बिचौलियों के हाबी रहने से उन्हें कई बार लाभकारी मूल्य नही मिल पाता। इसी से बचने के लिए शासन की ओर से सरकारी क्रय केन्द्र खोलकर किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधे उनके उपज की खरीद करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर खाद्य रसद विभाग ने शासन की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य की सूचना ब्लाकवार क्रय केंद्रों, समितियों व तहसीलों को निर्गत कर दी है। इसके अलावा सम्भागीय खाद्य नियंत्रक की ओर से सभी जिलों में खरीद अधिकारी नामित कर दिये हैं।

इनकी सूचना क्रय केंद्रों व ब्लाकों पर भेजी जा रही हैं। विभाग को शासन के क्रय नीति के आने का इंतजार है। सभी ब्लाक व तहसील के अधिकारियों से क्रय केंद्र निर्धारण को लेकर वार्ता की जा रही है।

गेहूं पर कुछ नही, दलहनी तिलहनी फसलों पर बोनस

गोंडा। शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य भले ही बढ़ा दिया हो लेकर किसानों को जोर का झटका धीरे से दिया है। जिस गेहूं की फसल की मंडल में सबसे अधिक पैदावार है उस पर कुछ नही है जबकि शासन ने दलहनी व तिलहनी फसलों पर बोनस की घोषणा की है।

क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की ही खरीद की जाती है किसानों से 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। इसी तरह से जौ के लिए 1410 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसके अलावा चना पर 150 रुपये, मसूर, सरसों, कुसम्भ व तोरिया पर कीमत के अतिरक्त 100-100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिये जाने का ऐलान किया गया है।

देवी पाटन मंडल में नामित जिला खरीद अधिकारी
जिला खरीद अधिकारी पद दूरभाष नम्बर
गोंडा रत्नाकर मिश्रा एडीएम 9454417608, 230634
बलरामपुर अरुण कुमार शुक्ल एडीएम 232035, 232046
बहराइच संतोष कुमार राय एडीएम 9454417606, 232419
श्रावस्ती ओम प्रकाश सिंह एडीएम 9454417609, 222788

मूल्य समर्थन योजना के तहत रबी सीजन उपज का शासन ने समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। शासन के निर्देश पर जिला खरीद अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। मण्डल में सरकारी क्र य केंद्रों पर किसानों से मूल्य समर्थन योजना के तहत 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी।


गेहूं पर कीमत के अलावा कोई बोनस देय नही होगा जबकि दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए शासन ने कीमत के अतिरिक्त बोनस भी निर्धारित किया है। शासन की ओर से गेहूं खरीद की अभी नयी नीति नही आयी है क्रय केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
- राजेश कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed