फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सड़क हादसों में दो वाहन चालकों समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में दो वाहन चालकों समेत तीन की मौत

Wed, 21 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो वाहन चालकों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसों में दो वाहन चालकों समेत तीन की मौत

गोंडा। तीन अलग अलग क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में दो वाहन चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली नगर क्षेत्र का रहने वाला हनीफ (20) टेंपो चलाकर अपना जीवन यापन करता था। बुधवार की भोर में वह सवारी लेकर आर्यनगर बाजार गया था। वहां से सवारी को छोड़कर सुबह करीब पांच बजे वापस मुख्यालय की तरफ लौट रहा था।
विज्ञापन


गोंडा बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि बहराइच की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का रहने वाला भोला (25) बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था। मंहगूपुर गांव के समीप एक मैजिक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर भोला की मौत हो गई।


वहीं मोतीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह गांव के रहने वाले 60 वर्षीय अमीन बुधवार को रामनगर बाजार गए थे। बाजार में सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने अमीन को ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमीन की मौत हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed