फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चीनी मिलों से गन्ना पर्ची वितरण का अधिकार छिना

चीनी मिलों से गन्ना पर्ची वितरण का अधिकार छिना

Thu, 08 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिलों से गन्ना पर्ची वितरण का अधिकार छिना
चीनी मिलों से गन्ना पर्ची वितरण का अधिकार छिना
विज्ञापन


गोंडा। प्रदेश सरकार के निर्णय से किसानों को गन्ना पर्ची वितरण का अधिकार शुगर मिलों से छीन लिया गया है। अब गन्ना समिति ही गन्ना पर्ची का वितरण करेंगी। इस निर्णय से शुगर मिल की मनमानी रुकेगी।

किसानों ने शासन की इस पहल का किसान हित में अच्छा कदम बताया है। एक फरवरी को गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी के इस आदेश से क्षेत्र के वरिष्ठ गन्ना किसान सुरेश सिंह, शिव शंकर सिंह, हरि बहादुर सिंह, श्याम पाल सिंह आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन


नवाबगंज गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इंद्रमणि पांडेय के अनुसार अब तक किसानों को गन्ना पर्चियों के वितरण का जिम्मा शुगर मिल के हाथ में था। शासन को लगातार पर्ची वितरण में धांधली, बांड निर्धारण में अनियमितता की शिकायत बडे़ पैमाने पर मिल रही थी। शासन ने शिकायतों को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के नए निर्देशों के मुताबिक शुगर मिलों से किसानों को पर्ची बांटने का अधिकार छीनकर गन्ना समितियों को दे दिया गया है। उनके अनुसार इस निर्णय के बाद पर्ची बांटने में पारदर्शिता आएगी। शासन का शिकंजा बढ़ने से शुगर मिल की मनमानी रुकेगी। किसानों को पर्ची समय से मिलेगी।

जिले में कुल छह गन्ना समितियां हैं। भंभुवा और गौरा चौकी समितियों में किसानों को पर्ची बांटने का अधिकार पहले से ही समितियों के पास है। शेष नवाबगंज, मैजापुर, मनकापुर, गोंडा समितियों में शासन के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।


गन्ना समिति पर मौजूद गन्ना डायरेक्टर एडवोकेट सुरेश कुमार सिंह का कहना था कि शासन का निर्णय अच्छा है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता होनी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed