फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रुपए 1600 करोड़ से श्रावस्ती में बिछेगी रेल लाइन

रुपए 1600 करोड़ से श्रावस्ती में बिछेगी रेल लाइन

Thu, 01 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
रुपए 1600 करोड़ से श्रावस्ती में बिछेगी रेल लाइन
1600 करोड़ से श्रावस्ती में बिछेगी रेल लाइन
विज्ञापन


गोंडा। रेल नेटवर्क से अछूते बचे देवीपाटन मंडल के एकमात्र जिला श्रावस्ती तक ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय ने बहराइच से श्रावस्ती होते हुए बलरामपुर तक 80 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने की योजना मंजूर की है।

जिस पर करीब 1600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस नई रेल लाइन के बिछने के बाद देवीपाटन मंडल चारों ओर से रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा और लोग बिना किसी लागलपेट के एक से दूसरे जिले की यात्रा ट्रेन से कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभी तक ट्रेन से आने-जाने की सुविधा देवीपाटन मंडल के केवल तीन ही जिलों में हुआ करती थी। जिससे लोगों के पास श्रावस्ती जाने के लिए एकमात्र विकल्प सड़क यातायात ही होता था। जिसके लिए पिछले दो साल से सर्वे का काम रेलवे के लोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को संसद में पेश बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसके काम को मंजूरी देते हुए इस रेल लाइन पर खर्च होने वाले 1600 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। नई रेल लाइन बिछाने का काम अगले तीन साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद देवीपाटन मंडल का कोई भी जिला रेल नेटवर्क से अछूता नहीं रह जाएगा।

श्रावस्ती में बिछाई जाने वाली नई रेल लाइन का निर्माण बहराइच से शुरू होकर बलरामपुर तक होगा। इस दरम्यान करीब 80 किलोमीटर नए रेल ट्रैक का रेलवे निर्माण करेगा। जिससे बहराइच के लोग श्रावस्ती होते हुए बलरामपुर और बलरामपुर के लोग श्रावस्ती होते हुए बहराइच और वहां से गोंडा की यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे।

यही नहीं श्रावस्ती तक रेल लाइन बिछाए जाने के बाद बौद्ध अनुयायियों के लिए यहां आने-जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा और वह कहीं से भी श्रावस्ती की यात्रा कर सकेंगे।


मनकापुर-कटरा के बीच बदलेगी 38 किलोमीटर रेल लाइन

मनकापुर से अयोध्या जाने वाले रेल लाइन का 38 किलोमीटर ट्रैक रेलवे बदलने जा रहा है। जिसका काम अगले एक दो महीनों में चालू भी हो जाएगा। बताया जाता है कि मनकापुर से कटरा के बीच 38 किलोमीटर की दूरी में रेल ट्रैक को पूरी तरह से बदला जाना है। जिसकी योजना सेंक्शन होकर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed