फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   लेखपाल के दायरे में आए प्रधान,शिक्षक,डाक्टर व पुलिसकर्मी

लेखपाल के दायरे में आए प्रधान,शिक्षक,डाक्टर व पुलिसकर्मी

Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल के दायरे में आए प्रधान,शिक्षक,डाक्टर व पुलिसकर्मी
अपने हलके का बॉस होगा लेखपाल
विज्ञापन

क्षेत्र में पुलिस, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, पोषाहार व राशन वितरण व मनरेगा कार्यों की करेंगे निगरानी
एसडीएम सदर ने जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। सदर तहसील के लेखपाल अपने क्षेत्र के बादशाह होंगे। अब वह अपने क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की मूवमेंट के साथ साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्राें पर पोषाहार का वितरण, राशन वितरण मनरेगा कार्य समेत सभी सरकारी कामों की निगरानी व जांच करेंगे। रविवार को एसडीएम सदर ने एक आदेश जारी कर सदर तहसील के सभी लेखपालों को इस आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व विभाग के लेखपाल अब तक अपने क्षेत्र में जमीन से संबंधित मामलों की देखरेख व इसे लेकर होने वाले विवादों के निस्तारण का कार्य करते रहे हैं लेकिन उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह ने सदर तहसील के लेखपालों की जिम्मेदारियों में इजाफा कर दिया है। एसडीएम ने रविवार को एक आदेश जारी कर लेखपालों को उनके क्षेत्र में संचालित समस्त सरकारी कार्यो की निगरानी करने व उसकी जांच करने का दायित्व सौंप दिया है। एसडीएम के इस आदेश के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान,परिषदीय स्कूलों के अध्यापक, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक व थानो के पुलिसकर्मी भी लेखपाल के जांच के दायरे में आ गए हैं। अब लेखपाल न सिर्फ इन विभागों के कामों की निगरानी करेंगे बल्कि उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जांच कर उसकी पूरी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आ सकेगी।
विज्ञापन


इनसेट
इन विभागों की सौंपी गई जांच
राशन वितरण कार्य की जांच
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की उपस्थिति, पोषाहार वितरण व बच्चों के नियमित तौल की जांच
विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति तथा मीनू के अनुसार मिड डे मील की जांच
एएनएम के क्षेत्र भ्रमण एवं उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं की जांच
अविवाति वरासत के प्रकरणों की सघन जांच
भूमाफिया तथा सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमणकारियों की जांच
क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जांच
क्षेत्र की सड़कों की स्थिति
100 नंबर पुलिस व 102 स्वास्थ्य सेवाओं की क्षेत्र भ्रमण की उपलब्धता की जांच
प्रधान द्वारा मनरेगा आदि योजना से कराये जा रहे कार्यों की जांच
हल्का सिपाहियो व उपनिरीक्षकों के नियमित भ्रमण की जांच।
पेजल व्यवस्था व इंडियामार्का हैंडपंपों की जांच।
रोजगार सेवक द्वारा जनता के मध्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार ।
सफाईकर्मियों के क्षेत्र में नियमित उपस्थिति, ग्राम पंचायत की साफ सफाई।

इनसेट
देनी होगी साप्ताहिक रिपोर्ट
एसडीएम सदर ने लेखपालों को सिर्फ जिम्मेदारी ही नही सौंपी है बल्कि वह खुद इस कार्य की मानिटरिंग भी करेंगे। उन्होने सभी लेखपालों को इन कामों की जांच रिपोर्ट भी मांगी है। प्रत्येक सप्ताह होने वाली बैठक में लेखपाल इस जांच रिपोर्ट को एसडीएम को सौंपेगे। ऐसा न करने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed