{"_id":"607dbaeb8ebc3ee9243ecb64","slug":"400-voters-of-the-town-area-cast-votes-in-gram-panchayats-gonda-news-lko5749143125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र के 400 मतदाताओं ने ग्राम पंचायतों में डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र के 400 मतदाताओं ने ग्राम पंचायतों में डाले वोट
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। पंचायत चुनाव में करनैलगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के करीब 400 मतदाताओं ने भी मतदान किया। करनैलगंज नगर पालिका क्षेत्र के आसपास के गांव सकरौरा ग्रामीण, करनैलगंज ग्रामीण, नारायनपुर मांझा, कादीपुर, खींदूरी, निंदूरा, कचनापुर व पिपरी ऐसे गांव हैं जहां के मतदाता करनैलगंज कस्बे में आकर बस गए हैं और वह करनैलगंज नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी अपने मतों का प्रयोग करते हैं।
वहीं उनका पंचायतों की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है। ऐसे में वहां के प्रत्याशियों द्वारा उन्हें वाहनों की व्यवस्था कराई गई और वे वाहनों से जाकर गांव में जाकर मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे मतदाताओं की संख्या करनैलगंज कस्बे में करीब 400 के आसपास है। जो ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में अपने मतों का प्रयोग करते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के भी मतदाता हैं।
शहरी क्षेत्र में भी मतदाता बने हुए हैं। इन मतों के सहारे कई प्रत्याशी चुनाव की नैया पार लगाने के जुगत में हैं। कहीं-कहीं शहरी मतदाताओं के बदौलत उनका चुनाव निर्णायक मोड़ पर भी आ सकता है।
विज्ञापन
सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा
करनैलगंज(गोंडा)। एक तरफ कोरोना का कहर तो दूसरी तरफ पंचायत चुनाव की लहर के बीच सोमवार को गोंडा लखनऊ मार्ग समेत सभी मार्गों पर सन्नाटा छाया रहा। रविवार को लॉकडाउन में दूर-दूर तक लॉकडाउन का असर नहीं दिखाई दिया। मगर सोमवार को बिना लॉक डाउन की घोषणा के ही लॉक डाउन का नजारा सड़कों पर देखने को मिला।
जबरदस्त सन्नाटे के बीच महज मतदान केंद्रों पर आने जाने वाले लोग एवं अधिकारियों के वाहन ही नजर आए। बाकी वाहनों का संचालन कम हुआ। जिससे सड़कों पर सन्नाटे की दस्तक दिखाई दे रही थी। गांव में लोग मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ लगाए नजर आए बाकी जगहों पर सन्नाटा छाया रहा।