{"_id":"595d23a84f1c1b92198b464f","slug":"4-5-million-children-took-the-resolution-of-environmental-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार लाख बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार लाख बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
amar ujala
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन वहोत्सव के मौके पर बुधवार को जिले भर के परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरुक किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 4.50 लाख छात्र छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जुलाई से वन महोत्सव सप्ताह चल रहा है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग को परिषदीय स्कूूलों में 1.40 लाख पौधे व माध्यमिक शिक्षा विभाग को 13500 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को 31 जुलाई तक पूरा किया जाना है।
इस लक्ष्य को पूरा करने व इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी के लिए बुधवार को सभी परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में संकल्प दिवस मनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने अपने कार्यालय में पौधरोपण कर सभी कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके अलावा उन्होने मनकापुर के आरपी इंटर कालेज में भी पौधरोपण किया और छात्र छात्राओं को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय पर आम का पौधा लगाकर कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बेलसर के प्राथमिक विद्यालय पकवान गांव में शिक्षक राखाराम गुप्ता, आशुतोष शर्मा व शिक्षिका पूनम रानी ने पौधरोपण किया और बच्चों को इनके संरक्षण की शपथ दिलाई।
करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय पारा में शिक्षक मो फाखिर, अनुज कुशवाहा, हिना फात्मा व मृत्युंजय मिश्रा ने पौधरोपण कर बच्चों को पौधों की सुरक्षा व देखभाल की शपथ दिलाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारीपुर नवीन में शिक्षिका व साहित्यकार डा उमा सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों के साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरी राऊत में शिक्षक अशोक कुमार ने पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में शिक्षिकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। धानेपुर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रधानाचार्या कंचन बाला सक्सेना ने पौधरोपण किया और छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने एक रैली भी निकाली और लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया।
इस मौके पर शिक्षक साकेतनाथ पांडेय, प्रशांत, संजीव, सुनीता समेत अन्य मौजूद रहे। मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय महेवा गोपाल में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन वर्मा, प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव, नजर मोहम्मद, संतोष कुमार वर्मा नीरज तिवारी, जानकी देवी, अनिल मौर्य, ध्रुवचंद व दंगल सिंह ने संयुक्त रुप से पौधरोपण किया और बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई। मनकापुर के एपी इंटर कालेज में तहसीलदार बृजमोहन यादव व कालेज के प्रधानाचार्य अवध शरण मिश्रा ने कदम, सागौन, तुलसी आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा की शपथ ली।