Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   375 youths selected at job fair

Gonda News: रोजगार मेले में 375 युवा चयनित

Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
375 youths selected at job fair
गोंडा के भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार में आयोजित रोजगार मेले में चयनित युवा। 
कटरा बाजार। भारतीय इंटर कॉलेज में बुधवार को सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 25 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। एक हजार पदों के सापेक्ष 682 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 375 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बावन सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित 10 युवक-युवतियों को ऑफर लेटर वितरित किए। साथ ही पांच मेधावी युवाओं को सम्मानित किया। मेले में उद्योग, बैंकिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और विभागों ने स्टॉल लगाकर युवाओं को नौकरी के साथ स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन


मेले में ब्लिंकिट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, शैडोफैक्स, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट, मदरसन, एप्टिव इंडिया, याजाकी इंडिया, जीकेएन ड्राइव लाइन, शक्तिमान एग्रो इंडस्ट्रीज, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, बीकेटी टायर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और असाही इंडिया ग्लास समेत 25 कंपनियों ने स्टॉल लगाए। इन कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक बावन सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में सैफई में बैठकर रुपये लेकर सरकारी नौकरियां दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रोजगार मेले इसी दिशा में एक पहल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेले में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी, हरीश शुक्ला, आनंद और जिला सेवायोजन अधिकारी प्रिया गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed