फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   36 meritorious got tablets, given incentive amount

36 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला टैबलेट व प्रोत्साहन राशि

Mon, 27 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
36 meritorious got tablets, given incentive amount
गोंडा के जिला पंचायत संभागार में संस्कृत के छात्रों को सम्मानित करते विधायक व डीएम - फोटो : GONDA
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड के 22 तथा उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया।
विज्ञापन

विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने 36 छात्र छात्राओं को को प्रदेश सरकार की योजना के तहत टैबलेट, संस्कृत परिषद के तीन छात्रों को एक-एक लाख रुपए का चेक तथा शेष 33 छात्र-छात्राओं को 21-21 हजार रूपए की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे विधायक सदर ने कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया का सपना साकार किया जा रहा है। जब सरकार की नीयत साफ होती है तो काम भी दमदार दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए इस तोहफे का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं।

आधुनिक परिवेश में छात्र-छात्राओं के अध्ययन कार्य में यह टैबेलेट और प्रोत्साहन राशि बड़ी मदद का काम करेगी। इससे छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, रवि यादव सहित विद्यालयों के प्रबंधक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed