फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   358 found corona infected including BJP MP

शुक्रवार को फूटा कोरोना बम भाजपा सांसद समेत 328 संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
358 found corona infected including BJP MP
गोंडा के करनैलगंज में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : GONDA
गोंडा। कारोना संक्रमण का प्रकोप जिले में तेजी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन में भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह समेत 358 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा भाजपा सांसद समेत अन्य संक्रमित होम आइसोलेट हो गए हैं। वहीं टामसन इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन के कई आला अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ार्ई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक ही दिन में मिलने वाली अब तक की सर्वाधिक कारोना संक्रमितों संख्या से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। विभिन्न स्थानों पर हुई जांच के रिर्पोट आने पर एक ही दिन में 358 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

वहीं अब तक 79 लोगों की कारोना से जान जा चुकी है। जिले में सक्रिय कारोना संक्रमितों की संख्या 1164 तक पहुंच गई है। वहीं लोग कारोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मनकापुर में भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व ग्रामीण क्षेत्र के नौ अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हीरा लाल ने बताया कि शुक्रवार को मनकापुर क्षेत्र के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अतिरिक्त आईटीआई संचार बिहार में चार, शास्त्री नगर में दो, मोतीगंज में एक, पंचपुती जगतापुर में एक, तेंदुआ कला में एक मरीज पाए गए हैं। सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक एके राय ने बताया कि सांसद को कोरोना से संबंधित दवाईयां दी गई है। सांसद अपने आवास राजा कोठी मनकापुर में होम क्वारंटीन हैं। अधीक्षक के अनुसार उक्त लोगों के संपर्क में आने वाले 250 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

सीएचसी बेलसर पर करोना वैक्सीन लगवाने के बाद दिया जाने वाला कार्ड एक सप्ताह से खत्म है। टीकाकरण के बाद उनको एक रुपये के पर्चे पर जानकारी दी जा रही है। कार्ड न मिलने पर लोगों में नाराजगी है। चिकित्सा अधीक्षक मेराज अहमद ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद मोबाइल पर मेसेज आ जाता है। उसी को ले जाकर कंप्यूटर से लोग अपना प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं। कार्ड न होने की सूचना जिला पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed