फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3481 teacher's posts are vacant, studies are being affected

शिक्षक के 3481 पद रिक्त, पढ़ाई पर पड़ रहा है असर

Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
3481 teacher's posts are vacant, studies are being affected
गोंडा। जिले के 2628 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी खल रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिक्षक भर्ती से ही पद भरे जा सकेंगे। वहीं साल 2017 से अभी तक पदोन्नति न होने से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

जिले के करीब एक हजार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक ही प्रधानाध्यापक का प्रभार देख रहे हैं। उन्हें वेतन तो सहायक अध्यापक का दिया जा रहा है लेकिन कार्य प्रधानाध्यापक का लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 3481 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। सहायक अध्यापक की कमी से प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हैं। जिले के दो सौ से अधिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तो एक-एक शिक्षक ही हैं और छह विद्यालयों में तो तालाबंदी है। ऐसे में ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो हजार छात्रों से शिक्षा ही दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में समय से पदोन्नति न होने से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ऐसी दिक्कत है। साल 2017 में पदोन्नति हुई थी। इसी तरह 2015 में ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की सीधी भर्ती हुई थी, इसके बाद भर्ती बंद कर दी गई। इससे पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित है।
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नई नियुक्तियों से दूर होंगी। पदोन्नति के लिए शासन से आदेश मिलने पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed