{"_id":"5bc4ceffbdec22696f007dae","slug":"31539624703-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल खरीद में अनियमितता हुई:नसीमुद्दीन सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल खरीद में अनियमितता हुई:नसीमुद्दीन सिद्दीकी
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल विमान खरीद में गड़बड़ी : नसीमुद्दीन
गोंडा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र सरकार पर राफेल खरीद सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके साथ उन्होंने केंद्र व प्रदेश की सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।
पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा करने आए नसीमुद्दीन ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। कानून व्यवस्था चौपट है, बेटियां सुरक्षित नही हैं।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए शिगूफे छोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार बनेगी। कहा कि कि भाजपा सरकार जनहित के सभी मुद्दों पर फेल रही।
विज्ञापन
पार्टी जनता से किये वादे पूरे नहीं कर सकी। बैठक में जिले में पार्टी की ओर से 21 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी बैठक में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उन्होंने पार्टी की ओर से होने वाले आगामी सम्मेलन की तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष बीएल चौबे, नगर अध्यक्ष अब्दुल रहमान को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने निर्देश दिया कि सम्मेलन में सभी फ्रंटल संगठनों को शामिल किया जाए।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिव कुमार दूबे, अमरजीत सिंह, रफीक रैनी, कुतुबुद्दीन खां, ओबैदुर्रहमान, तव्वाज खां, मोबीन खां, इमरान खां, केटी तिवारी, पहाड़ी सिंह, पंचमराम, अनीस नाना, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।