फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   60 एमवीए बढ़ी बिजलीघर की क्षमता, अब नहीं होगी कटौती

60 एमवीए बढ़ी बिजलीघर की क्षमता, अब नहीं होगी कटौती

Wed, 07 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
60 एमवीए बढ़ी बिजलीघर की क्षमता, अब नहीं होगी कटौती

विज्ञापन
60 एमवीए बढ़ी बिजलीघर की क्षमता, अब नहीं होगी कटौती

गोंडा। तीन साल से ओवरलोडिंग से जूझ रहे जेल रोड स्थित 220 केवी बिजलीघर की क्षमता मंगलवार रात साढ़े 9 बजे से 320 एमवीए (मिलियन वोल्ट एम्पियर) हो गई है। पहले इस बिजलीघर की क्षमता 260 एमवीए थी।

जिसके कारण भीषण गर्मी और ठंडी के दिनों में यह बिजलीघर ओवरलोडिंग का शिकार हो जाता था और मंडल के चार जिलों की बिजली एक साथ नहीं चल पाती थी।

लेकिन मंगलवार रात से बिजलीघर की क्षमता 60 एमवीए बढ़ जाने के बाद अब मंडल के चारो जिले एक साथ बिजली का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि ओवरलोडिंग की समस्या लगभग खत्म हो जाने से शहर व देहात क्षेत्रों की बिजली भी एक साथ चलेगी।
विज्ञापन


जेल रोड स्थित पारेषण खंड विभाग के अधिशाषी अभयिंता सीपी पांडेय ने बताया कि मंडल के चार जिलों को बिजली देने वाले जेल रोड स्थित 220 केवी बिजलीघर की क्षमता अभी तक 260 एमवीए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण वह चार जिलों को एक साथ बिजली की सप्लाई नहीं कर पाते थे। पावर ट्रांसफार्मर जैसे ही ओवरलोड होते, उन्हें किसी न किसी जिले के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली काटनी पड़ जाती थी। इस समस्या को काफी हद तक खत्म किए जाने मके लिए तीन साल पहले 100 की जगह 160 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर बिजलीघर में लगाए जाने का एप्रूवल शासन को भेजा गया था।

जिसकी स्वीकृति तो काफी पहलेत ही हो चुकी थी। लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगा था। जनवरी महीने की 20 तारीख से 100 की जगह 160 एमवीए की शिफ्टिंग का काम 220 केवी कंट्रोलरूम पर शुरू किया गया।

जिसमें मंगलवार रात साढ़े 9 बजे उन्हें तब सफलता मिली, जब ट्रांसफार्मर पूरी तरह से इंस्टाल होकर अपना काम करने लग गया। मंगलवार रात से बिजलीघर की क्षमता 260 से बढक़र 320 एमवीए हो गई है।


इसलिए कहा जा सकता है कि आगामी गर्मी में देवीपाटन मंडल के किसी भी जिले में पारेषण खंड विभाग ओवरलोडिंग को लेकर कोई कटौती अब नहीं करेगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली भी ओवरलोडिंग के चलते नहीं काटी जाएगी। क्योंकि बिजलीघर की क्षमता बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या अब काफी हद तक खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed