फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रंजिश में युवक को पीट पीटकर मार डाला

रंजिश में युवक को पीट पीटकर मार डाला

Tue, 18 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को पीट पीटकर मार डाला

विज्ञापन
रंजिश में युवक को पीटकर मार डाला
जिंदगी की जंग लड़ रहा हमले में घायल दूसरा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कटरा बाजार गोंडा। थाना क्षेत्र के खिंदौरा गांव में सोमवार देर रात छप्पर में लगी टटिया उजाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक ने इलाज के दौरान मंगलवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में युवक के भाई ने गांव के ही बाप बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खिंदौरा गांव के रहने वाले लल्लू के मुताबिक उसके भाई राम छबीले व गांव के राम रूप के बीच विवाद है। लल्लू ने बताया कि सोमवार की देर रात राम रूप अपने भाई ललित राम, माधव राज व भतीजे राम सजन को साथ लेकर राम छबीले के छप्पर में लगा टटिया उजाड़ने लगा। जब राम छबीले ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में राम छबीले गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे बचाने के लिए जब छोटा भाई रामकेवल दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया और भाग निकले। लल्लू ने बताया कि दोनो घायलों को रात में ही सीएचसी कटरा बाजार लाया गया जहाँ हालात गंभीर देखकर डॉक्टर ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को दोपहर में राम केवल (30) की मौत हो गयी जबकि राम छबीले अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस मामले में लल्लू ने कटरा बाजार थाने में चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि लल्लू के तहरीर पर आरोपी राम रूप,ललित राम,माधव राज व राम सजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed