फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   प्राथमिकता से निपटाएं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं

प्राथमिकता से निपटाएं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं

Sat, 15 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिकता से निपटाएं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं

विज्ञापन
प्राथमिकता से निपटाएं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं
सैनिकों की मांग पर 14 टैक्सी व स्टैंडों पर बनेंगे शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को अधिकारी अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाएं। क्योंकि सैनिक देश की सीमाओं पर मुस्तैदी के साथ हमारी और देश की सुरक्षा का काम करते है। इसलिए हम सबका भी दायित्व बनता है कि उनकी समस्याओं को निपटाएं।

यह बात डीएम जेबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक में कही। उन्होंने यहां आए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को एक-एक करके सुना तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि देश की रक्षा करने वाले जवानों की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सैनिकों की समस्याओं को गम्भीरता तथा शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाय। बैठक में बेलसर निवासी पूर्व सैनिक अनूपधर दूबे ने बताया कि उसके गांव में आज तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। इस प्रकरण पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए कि शीघ्र ही उक्त गांव को विद्युतीकरण हेतु चयनित कराकर ऊर्जीकृत कराएं। पूर्व सैनिक शत्रुघ्न मौर्य ने सीएचएस में आपात कालीन सेवाएं दुरूस्त कराने की मांग की जिस पर डीएम ने सम्बन्धित को पत्र लिखकर व्यवस्था कराने के लिए पत्र लिखा है। बैठक में डीएम श्री सिंह ने बताया कि पूर्व की बैठक में सैनिकों ने मांग की थी कि नगर के बस एवं टैक्सी स्टैंडों पर शौचालय बनवाए जाएं। पूर्व सैनिकों की मांगों के क्रम में नगर क्षेत्र में 14 जगहों पर शौचालय बनवाने का काम शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed