फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पौधरोपण कर 4.50 बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

पौधरोपण कर 4.50 बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण कर 4.50 बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
साढ़े चार लाख बच्चों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

वन महोत्सव के मौके पर स्कूलों में रोपे गए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। वन वहोत्सव के मौके पर बुधवार को जिले भर के परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरुक किया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 4.50 लाख छात्र छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जुलाई से वन महोत्सव सप्ताह चल रहा है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग को परिषदीय स्कूूलों में 1.40 लाख पौधे व माध्यमिक शिक्षा विभाग को 13500 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को 31 जुलाई तक पूरा किया जाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने व इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी के लिए बुधवार को सभी परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में संकल्प दिवस मनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने अपने कार्यालय में पौधरोपण कर सभी कर्मचारियों को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके अलावा उन्होने मनकापुर के आरपी इंटर कालेज में भी पौधरोपण किया और छात्र छात्राओं को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय पर आम का पौधा लगाकर कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बेलसर के प्राथमिक विद्यालय पकवान गांव में शिक्षक राखाराम गुप्ता, आशुतोष शर्मा व शिक्षिका पूनम रानी ने पौधरोपण किया और बच्चों को इनके संरक्षण की शपथ दिलाई। करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय पारा में शिक्षक मो फाखिर, अनुज कुशवाहा, हिना फात्मा व मृत्युंजय मिश्रा ने पौधरोपण कर बच्चों को पौधों की सुरक्षा व देखभाल की शपथ दिलाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारीपुर नवीन में शिक्षिका व साहित्यकार डा उमा सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों के साथ पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरी राऊत में शिक्षक अशोक कुमार ने पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय पिपरा बाजार में शिक्षिकाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। धानेपुर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रधानाचार्या कंचन बाला सक्सेना ने पौधरोपण किया और छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने एक रैली भी निकाली और लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया। इस मौके पर शिक्षक साकेतनाथ पांडेय, प्रशांत, संजीव, सुनीता समेत अन्य मौजूद रहे। मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय महेवा गोपाल में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन वर्मा, प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद यादव, नजर मोहम्मद, संतोष कुमार वर्मा नीरज तिवारी, जानकी देवी, अनिल मौर्य, ध्रुवचंद व दंगल सिंह ने संयुक्त रुप से पौधरोपण किया और बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई। मनकापुर के एपी इंटर कालेज में तहसीलदार बृजमोहन यादव व कालेज के प्रधानाचार्य अवध शरण मिश्रा ने कदम, सागौन, तुलसी आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed