फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहा था भाई
खरगूपुर के इटहिया नबीजोत के पास घटना
खरगूपुर/इटियाथोक। रंजिश में एक बाइक सवार युवक की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक सोमवार शाम को बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहा था। मंगलवार सुबह खरगूपुर थाना क्षेत्र के इटहिया नबीजोत के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पिता ने खरगूपुर थाने में गांव के ही दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगाें के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर खुर्द गांव में रहने वाले कृष्ण बहादुर ओझा के मुताबिक कुछ दिन पहले उसका खरगूपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के मजरे अलहादनगर के रहने वाले आनंद गिरि के साथ कहासुनी हुई थी। बाद में मामला शांत हो गया था। सोमवार को उसका बेटा अनिल कुमार ओझा (32) बहन रीना को ससुराल छोड़ने के लिए श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के दसियापुर गांव गया था। बहन को छोड़ने के बाद वह शाम को बाइक से गांव लौट रहा था। अनिल खरगूपुर थाना क्षेत्र के गांधी चबूतरा के समीप पहुंचा ही था कि उसे अलहादनगर में रहने वाला काबू गिरि मिल गया।
विज्ञापन

कृष्ण बहादुर ओझा ने बताया कि काबू के कहने पर अनिल उसे छोड़ने के लिए अलहादनगर जा रहा था। अनिल इटहिया नबीजोत गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और उसे पीटने लगे। पिटाई के बाद हमलावरों ने अनिल के कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी अनिल के शव को फेंककर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब गांव के लोगों ने युवक की लाश पड़ी देखी तो वहां हड़कंप मच गया। अनिल का शव इटहिया चौराहे के उत्तर लोनपुरवा मार्ग पर गन्ने के खेत में पड़ा था। वहीं पर अनिल का मोबाइल व बाइक मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनिल के पिता कृष्ण कुमार ओझा ने गांव के ही काबू गिरी व आनंद गिरी को नामजद करते हुए चार लोगाें के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक ह्दयेश कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर भरत यादव भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एएसपी व सीओ ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। दोनाें अफसरों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को निर्देशित किया है।


15 दिन पहले ही मुंबई से आया था
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर खुर्द गांव का रहने वाला अनिल मुंबई में ट्रक चलाता था। परिवारीजनों के मुताबिक वह 15 दिन पहले ही घर लौटा था। उसकी मौत से परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिल की पत्नी रीता व मां कृष्णावती का रो-रो कर बुरा हाल है। रिश्तेदार व गांव के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed