{"_id":"594c0dd64f1c1b63028b477a","slug":"31498156502-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला व युवक की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में महिला व युवक की कुचलकर मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने दो को रौंदा
छह घायल, तीन थाना क्षेत्रों में हादसे
गोंडा। सड़क यातायात के लिहाज से गुरुवार का दिन बेहद खराब रहा। तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगाें की मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छपिया थान क्षेत्र के पायरकोहना गांव के रहने वाला आनंद उर्फ सुनील मिश्रा (35) गुरुवार को दोस्त हर्षित सिंह के साथ बाइक से नवाबगंज आया था। वापस लौटते समय वह खरगूपुर मौहारी गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर लगने से वह बीच सड़क पर जा गिरा और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हर्षित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में सुनील के भाई अमित मिश्रा ने नवाबगंज थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभागपुर बाजार के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार को बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवती आसमा (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर कस्बे में बुधवार को देर रात दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसमें एक ट्रक सड़क के किनारे दुकान पर जाकर पलट गया। करनैलगंज बाजार से गिट्टी लादकर ट्रक बुधवार की रात में तुलसीपुर जा रहा था। वह आर्यनगर कस्बे के चौराहे पर पहुंचा ही था कि गोंडा से मुरादाबाद जा रहे एक ट्रक से उसकी भिड़त हो गई। इस भिड़ंत में मुरादाबाद जा रहा ट्रक सड़क के किनारे फल की दुकान पर पलट गया, जिससे उसके चालक नदीम व क्लीनर नजीम घायल हो गए। हादसे में दुकान के बाहर सो रहे धपाऊ जायसवाल (70) घायल हो गए। दूसरा ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में धपाऊ ने कौड़िया थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनो ट्रकों का कब्जे में ले लिया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह में भर्ती कराया गया है।