फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   30 thousand population craving for water

पानी को तरसी 30 हजार आबादी

Mon, 12 Sep 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
30 thousand population craving for water
गोंडा। शहर में लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए डाली गई पाइपलाइन में इंटर कनेक्शन के चक्कर में लोगों के घर की जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे चार मोहल्ले की करीब 30 हजार आबादी में हाहाकार मचा है। हालांकि जलनिगम के अभियंताओं का दावा है कि इंटर कनेक्शन से नहीं बल्कि नगर पालिका की पाइपलाइन में लीकेज से जलापूर्ति ठप हुई है। वहीं, शहर की आवास विकास कॉलोनी द्वितीय में गैस की पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान नगर पालिका की पाइपलाइन टूट गई। इससे आवास विकास कॉलोनी में भी तीन दिन से जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर पंतनगर फोरविसगंज से स्टेशन रोड के साहबगंज बलवंतपुरवा तक सड़क के दोनों ओर जलनिगम ने छह माह पहले नई पाइपलाइन डाली थी। काम पूरा होने के बाद जलनिगम में नई पाइपलाइन से नगर पालिका की अन्य पाइपलाइनों में इंटर कनेक्शन का काम अप्रैल में शुरू किया था। इसके चलते भीषण गर्मी में कई मोहल्लों के लोगों को पांच-पांच दिन पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

त्यौहार के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने इंटर कनेक्शन का काम रोक दिया था। मगर बाद में दोबार इंटर कनेक्शन का काम शुरू हुआ तो मोहल्लों के लोग पानी को तरसने लगे। शनिवार को जलनिगम ने एलबीएस चौराहे के पास इंटर कनेक्शन का काम शुरू किया था। इससे रोडवेज बस स्टेशन, आजाद नगर, विष्णुपुरी कॉलोनी समेत सिविल लाइंस क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई। इन मोहल्ले की करीब 30 हजार आबादी को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर की आवास विकास कॉलोनी द्वितीय में इन दिनों एक कंपनी के कर्मचारी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे हैं। तीन दिन पहले गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए कंपनी के कर्मी जेसीबी से गड्ढा खोद रहे थे। तभी जेसीबी में फंसकर नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन तीन जगह टूट गई। इससे आवास विकास कॉलोनी में जलापूर्ति ठप हो गई। तीन दिन से आपूर्ति चालू नहीं हो पाई।
इससे कॉलोनी के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सोमवार को कॉलोनी के लोगों के कड़े विरोध के बाद नगर पालिका कर्मी टूटी पाइपलाइन की मरम्मत करने पहुंचे। नगर पालिका के अवर अभियंता जलकल पीयूष यादव ने बताया कि टूटी पाइपलाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही जलापूर्ति चालू करा दी जाएगी।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शहर की आवास विकास कॉलोनी में एक कंपनी के कर्मचारी गैस की पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद रहे थे। इससे नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति ठप है। कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed