फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   280 patients suffering from fever reached OPD, three were admitted

Gonda News: ओपीडी में बुखार पीड़ित 280 मरीज पहुंचे, तीन को कराया गया भर्ती

Wed, 27 Aug 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
280 patients suffering from fever reached OPD, three were admitted
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज।
गोंडा। बारिश के बाद जिले में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की फिजीशियन की तीन ओपीडी में वायरल बुखार के करीब 280 मरीजों का उपचार हुआ। अस्पताल में तीन मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एजाज अहमद भी रविवार को वायरल बुखार की चपेट में आ गए। जांच कराने पर प्लेटलेट्स काउंट भी घटकर 85000 पहुंच गई। इसी प्रकार विभाग की तीनों ओपीडी में 280 से अधिक वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। करीब 150 मरीजों के खून की जांच कराई गई। फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मच्छरजनित बुखार के मरीज अधिक आते हैं।
विज्ञापन


फाॅगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

बुखार फैलने की एक वजह फाॅगिंग नहीं होना भी बताया जा रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही है। यहां तक की सीएमओ कार्यालय व मेडिकल कॉलेज के पास भी महीनों से गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम में करें बचाव
-बरसात के बाद मौसम लगातार बदल रहा है। इसमें बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। ईएमओ डॉ. अरिहंत मिश्र ने बताया कि मच्छरों से बचाव करें। खुले में लगे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। बासी भोजन, ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें। दो दिन से अधिक बुखार होने या तीन बार उल्टी होने पर तत्काल डॉक्टर का परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed