फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   26 candidates have filed nomination in Balrampur

बलरामपुर में 26 ने दाखिल की नामजदगी

Wed, 22 Feb 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
26 candidates have filed nomination in Balrampur
नामांकन के अंतिम दिन विधान सभा क्षेत्र गैसड़ी से गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह  शैलू ने नामांकन पत्र भरा है। पीस पार्टी से उतरौला विधान सभा प्रत्याशी  धर्मेन्द्र गौड़ तथा तुलसीपुर प्रत्याशी अरमान अली खां ने भी पर्चा भरा है।  इसके अलावा 23 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


गुरुवार को गैसड़ी से भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू ने नामांकन पत्र दाखिल किया और कहाकि पिछले विधान सभा चुनाव में भी क्षेत्र की  जनता का उन्हें समर्थन मिला था। पांच साल काम करने के बाद वह फिर जनता की  अदालत में न्याय मांगने उतरे हैं।
विज्ञापन


शैलू के साथ नामांकन कक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहे। उतरौला विधान सभा क्षेत्र से पीस पार्टी  प्रत्याशी धर्मेन्द्र गौड़ तथा तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र से पीस पार्टी  प्रत्याशी अरमान अली खां ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा  बलरामपुर सीट से मनोज कुमार, मेवालाल तथा राम दास ने पर्चा भरा, उतरौला सीट  से हीरालाल, राम खेलावन, अफरोज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तुलसीपुर से  महबूब आलम उर्फ दबदब, विजय प्रताप, अब्दुल रहमान, संतोष कुमार, परवेज खां,  अरमान खां, कल्लू, केदार नाथ तथा रेनू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।


गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से संतोष आनंद यादव, राम निवास, नंदकुमार पांडेय,  सज्जाद हुसैन, मुस्तफा खां, राम दुलारे, महेश कुमार, स्वयंवर प्रसाद तथा अब्दुल वाहिद खां ने अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed