फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   25 thousand children,s did not get dress

25 हजार नौनिहालों को नहीं मिली डेस

Thu, 27 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 27 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
25 thousand children,s did not get dress
शुक्रवार को बीना क्षेत्र के कोहरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएमएस की बीना इकाई की तरफ से समरसता दिवस पर विद्यार्थियों में वितरित की गई खाद्य सामग्री।
स्कूली बच्चों को मुफ्त में यूनिफॉर्म देने के निर्देश को बेसिक शिक्षा विभाग के सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। बच्चों को निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म देने की राशि मिलने के बावजूद सर्व शिक्षा विभाग के अफसरों ने जिले के 80 एडेड स्कूलों को यूनिफॉर्म की रकम का आवंटन नहीं किया, जिससे इन स्कूलों के छात्र-छात्राएं अभी तक ड्रेस नहीं पा सके।  अफसरों की इस लापरवाही से इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 25 हजार नौनिहाल स्कूल यूनिफॉर्म से वंचित हैं।
विज्ञापन


जिले के तीन हजार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले तीन लाख नौनिहालों के अलावा बेसिक शिक्षा से सरकारी सहायता प्राप्त 30 स्कूलों में करीब 14 हजार, माध्यमिक शिक्षा विभाग से सरकारी सहायता ले रहे 43 इंटर कॉलजों में प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत करीब 10 हजार व सरकारी सहायता पाने वाले छह मदरसों में करीब एक हजार नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शासन की तरफ से निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म दिए जाने का प्रावधान है। शासन ने इन बच्चों को ड्रेस दिए जाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान को तीन माह पहले धनराशि का आवंटन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


र्व शिक्षा अभियान की तरफ से तीन हजार परिषदीय विद्यालयों के अलावा सरकारी सहायता पाने वाले इन 80 स्कूलों में भी निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म के लिए राशि भेजी जानी थी। लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के अफसरों ने सभी बच्चों को निशुल्क यूनिफॉर्म देने की शासन की मंशा पर पानी फेर दिया।

ड्रेस वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने परिषदीय विद्यालयों में तो यूनिफॉर्म की राशि भेज दी, लेकिन सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में यह रकम नहीं भेजी गई। इस लापरवाही से सरकारी सहायता पाने वाले इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 25 हजार नौनिहाल निशुल्क स्कूल ड्रेस पाने से वंचित रह गए।


जिला समन्वयक प्रशिक्षण चंद्रभान पांडेय का तर्क है कि सहायता पाने इन स्कूलों से एक निर्धारित फॉर्मेट पर छात्रों के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कुछ स्कूलों ने समय से सूची नहीं भेजी। इसके अलावा कुछ स्कूलों के बैंक खातों में गड़बड़ी की वजह से यूनिफॉर्म की रकम भेजने में देरी हुई है। फिलहाल सूची बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इन स्कूलों को यूनिफॉर्म की रकम का आवंटन कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed