{"_id":"68e6a59ffda4e5c04c0d3c67","slug":"243-roads-will-be-repaired-assembly-wise-gonda-news-c-100-1-slko1028-145192-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विधानसभावार होगी 243 सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विधानसभावार होगी 243 सड़कों की मरम्मत
Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। इसमें दो कैटेगरी रखी गई हैं। 40 लाख रुपये से अधिक और 40 लाख रुपये से कम में मरम्मत होने वाली 243 सड़कों के लिए शासन से बजट की मांग की गई है।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में 47, कटरा बाजार में 29, गोंडा सदर में 10, करनैलगंज में 45, तरबगंज में 68, मनकापुर में 10, गौरा विधानसभा क्षेत्र में 34 सड़कों को सूचीबद्ध किया गया है। इन मार्गों से प्रतिदिन लाखों लोगों का आवागमन होता है। जिले में 40 लाख रुपये से अधिक की 64 और 40 लाख रुपये से कम की 179 सड़कों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है कि जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। शासन से बजट जारी होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। (संवाद)