24 घंटे बिजली कटौती से मुक्त रहेगा गोंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले 24 घंटे 220 केवी गोंडा कंट्रोल रूम से संचालित बिजली के तीन फीडर कटौती से मुक्त रहेंगे। इसके आदेश सिस्टम कंट्रोल ने जारी कर दिए हैं।
बिजली कटौती से मुक्त रहने वाले तीन फीडरों में गोंडा टाउन के साथ करनैलगंज व बालपुर फीडर संचालित होते हैं, जिन्हें अगले 24 घंटे बिना किसी कटौती बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी।
कजली तीज के दिन जिलेभर से लाखों कांवरिए सरयू नदी के तट से जल भरकर अलग-अलग शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए लाखों कांवरियों का जत्था मंगलवार को जल भरने के लिए करनैलगंज रवाना हो चुका है, जो बुधवार की सुबह गोंडा शहर स्थित भगवान श्री दुखहरणनाथ व खरगूपुर स्थित भगवान श्री पृथ्वीनाथ के मंदिर पर जलाभिषेक करेगा।
कजली तीज के इस त्योहार को देखते हुए मंगलवार को सिस्टम कंट्रोल से गोंडा जिले के तीन फीडरों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश गुरुवार की सुबह तक के लिए जारी किए हैं।
पारेषण खंड विभाग के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी की मानें तो पनकी सिस्टम कंट्रोल से गुरुवार की सुबह तक गोंडा को बिजली कटौती से मुक्त रखे जाने के आदेश उन्हें मिल चुके हैं।
इसके तहत मंगलवार की दोपहर से ही गोंडा से संचालित 33 केवी लाइन के तीन फीडरों की बिजली एक्सटेंड (बढ़ा) कर दी गई है। बिजली कटौती से मुक्त रहने वाले तीन फीडरों में गोंडा टाउन, करनैलगंज व बालपुर शामिल हैं।