फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   237 nominations for the district panchayat member

जिला पंचायत सदस्य के लिए 237 नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बुधवार को कुल 51 लोगों ने परचा भरा। दूसरे दिन काफी कम लोगों ने नामांकन किया। जबकि मंगलवार को नामांकन के लिए काफी भीड़ रही है। वहीं ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 1784 लोगों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन कुल 186 लोगों ने परचा भरा था। वहीं बुधवार को कलेक्ट्रेेट परिसर में सीआरओ कोर्ट पर एआरओ विनय सिंह के समक्ष 51 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया ।
विज्ञापन


इस तरह से जिला पंचायत पद के लिए उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 237 हो गई है। बुधवार को काफी कम नामांकन हुए। नामांकन करने के लिए काफी कम लोगों के आने से नामांकन कक्ष में दोपहर बाद काफी देर तक एआरओ व कर्मचारी उम्मीदवारों के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में बुधवार को मनकापुर ब्लॉक में 142, छपिया में 133 व बभनजोत में 263 लोगों ने परचा भरा। इस तरह से अब मनकापुर ब्लॉक में कुल 460, छपिया में 300 व बभनजोत में कुल 1016 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।


तीसरे चरण के लिए किये गए नामांकन पत्रों की जांच 8 व 09 अक्टूबर को की जाएगी। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी/अपर रिटर्निंग अफसर विनय सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच 8 व 9 अक्टूबर को की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच नामांकन स्थल पर व ब्लॉकों पर बीडीसी के नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed