{"_id":"5a9ecd6e4f1c1b8e328b5938","slug":"21520356718-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टीम ने 1.55 लाख रुपये के टैक्स चोरी का प्लाईवुड पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टीम ने 1.55 लाख रुपये के टैक्स चोरी का प्लाईवुड पकड़ा
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेढ़ लाख की टैक्स चोरी का प्लाईवुड पकड़ा
गोंडा। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने बीती रात में बिना ई वे बिल के टैक्स चोरी में भेजा जा रहा 1.55 लाख का प्लाईवुड पकड़ा है। प्लाईवुड को लखीमपुर की एक फर्म की ओर से बंगाल की एक फर्म को भेजा जा रहा था। टीम ने फर्म से टैक्स व जुर्माने की रकम जमा कर फर्मों की जांच शुरू की है।
वाणिज्य कर विभाग के मोबाइल टीम प्रभारी/असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो डीपी साहू की निर्देशन में सोमवार की रात में वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा व पुलिस टीम के साथ रोड पर चेकिंग की। गोंडा बहराइच हाईवे पर मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक पर प्लाईवुड लदी पाई गई।
वाहन चालक से कागजात मांग कर जांच की गई तो पता चला कि ट्रक पर 1.55 लाख 404 रुपये का माल लदा है जिसे लखीमपुर की शिव शक्ति इंटरप्राइजेज नाम की फर्म ने बिना ई वे बिल जनरेट किये ही पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की नार्थ वैली प्लाइवुड कंपाउंड फर्म को बेचा गया था।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी की फर्म ने जीएसटी पोर्टल पर बिना ई वे बिल जनरेट किये ही टैक्स चोरी में प्रदेश से दूसरे प्रदेश की फर्म को टैक्सबुल माल बेचा गया। टीम ने टैक्स चोरी में ट्रक पर लदे 1.55 लाख रुपये के कुल माल पर 56 हजार रुपये का टैक्स व जुर्माना ठोंका।
इस बारे में असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फर्म की ओर से चोरी कर रही टैक्स व जुर्माने की रकम जमा करने के बाद उसके माल को अवमुक्त कर दिया गया है। टीम की ओर से फर्म की जांच कर रही है।