फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2151 people filled the prescription

दूसरे दिन 2151 लोगों ने भरे परचे

Tue, 17 Nov 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों पर दूसरे दिन ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2151 लोगों ने परचा दाखिल किया। नामांकन का आखिरी दिन होने से मंगलवार को नामांकन करने वालों की काफी भीड़ रही। पहले नामांकन करने को लेकर ब्लॉकों पर धक्कामुक्की के हालात रहे।
विज्ञापन

 
करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों में प्रधान पद के कुल 261 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3231 पदों पर चुनाव होना है।

यहां नामांकन के पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 949 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 723 लोगों ने नामांकन किया था। वहीं, मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


करनैलगंज ब्लॉक में उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर विनय सिंह के समक्ष नामांकन पत्रावली प्रस्तुत की, जबकि हलधरमऊ  ब्लॉक के आरओ पीएन सिंह, परसपुर के अशोक कुमार, कटरा बाजार के आरओ वीरेन्द्र चतुर्वेदी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर किसी को बस जल्दी थी कि वे पहले अपना नामांकन कर लें। ब्लॉकों पर मंगलवार को आखिरी मौका होने से काफी गहमागहमी रही। नामांकन करने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं।

चुनाव में जमानत की राशि जमा करने को लेकर बैंक में भीड़ लगी रही। मंगलवार नगर के स्टेशन रोड पर स्थित स्टेट बैंक में लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

लोग सुबह से ही बैंक में जमानत राशि जमा करने को लेकर पहुंचे। बैंक में रोजाना कार्य के अलावा चालान जमा करने वाले उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ने से बैंक कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


ब्लॉक         ग्राम प्रधान         ग्राम पंचायत सदस्य
करनैलगंज    -    65                795
परसपुर     -    68                866
हलधरमऊ -    61                735
कटरा बाजार -    67                835
कुल -         261                3231
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed