{"_id":"59f9ecd44f1c1bec538ba79c","slug":"21509551316-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित कोटेदार को उठा ले गए दबंग, छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित कोटेदार को उठा ले गए दबंग, छोड़ा
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दलित कोटेदार को उठा ले गए दबंग, छोड़ा
तरबगंज गोंडा। कोटा लाइसेंस छोड़ने के लिए बुधवार की सुबह कार सवार दबंग दलित कोटेदार को उठा ले गए। जब उसने इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया तो दबंगों ने उससे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
दलित कोटेदार ने थाना तरबगंज में दबंगों के खिलाफ धमकी, बंधक बनाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के बेउंदा उपरहर गांव के कोटेदार दलित जगराम ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले पिंकू सिंह, आकाश सिंह, उदयपाल सिंह व अर्जुन गांव का कोटा खुद लेना चाह रहे थे, इसलिए उसपर दबाव बना रहे थे।
दलित कोटेदार जगराम ने बताया कि बुधवार की सुबह चारो कार से उसके पास आए और जबरन धमकाकर उसे कार से लाद ले गए। इसके बाद कार आगे बढ़ी और तरबगंज की ओर आ रहे थे। कार में सभी उसपर कोटे से इस्तीफा देने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
जब वह नहीं माना तो चारो ने मिलकर उससे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पकड़ी बाजार के समीप उसे छोड़ दिया। कोटेदार जगराम ने थाना तरबगंज में पिंकू सिंह, आकाश सिंह, उदयपाल सिंह व अर्जुन के खिलाफ धमकी, बंधक बनाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने कार समेत आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष तरबगंज मनीष जाटव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।