फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की आराधना

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की आराधना

Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की आराधना
मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की आराधना
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चद्रघंटा की आराधना की गई। भोर से देर शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। जगह-जगह हवन-पूजन व कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शारदीय के तीसरे दिन भोर से ही देवी मंदिरो में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो गया जहां शक्ति की तीसरी अवतार मां चंद्रघंटा की आराधना कर श्रद्धालुओं ने मन वांछित फल मांगे। चंद्रमा शांति का प्रतीक है और घंटा नाद का। नाद के साथ शांति का संदेश देने वाली मां चंद्रा की आराधना से भक्तों को मन वांछित फल मिलता है। इसी मान्यता के चलते नगर के कालीभवानी मंदिर,खैरा भवानी मंदिर, विध्यवासिनी सहित अन्य मंदिरों में दिन भर हवन पूजन के कार्यक्रम चलते रहे। उधर जग-जगह पूजा पंडालों में भी देवी की आराधना का सिलसिला जारी रहा। परसपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहना डेहरास में दुर्गा पूजा महोत्सव मानव कल्याण समिति ने पूजा पांडाल में मां के दरबार की स्थापना की है। समिति अध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि नौ दिनों तक माता की आरती व सन्तसम्मेलन प्रवचन किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो-12,13,14,16
इनसेट
हर तरफ मां के जयकारों की गूंज
करनैलगंज। नगर में दुर्गा पूजा की धूम है। पूरा नगर मां के जयकारों से गूंज रहा है। जगह-जगह सजे पाण्डालों में रखी दुर्गा प्रतिमा पर पूजन के लिए भारी भीड उमड़ रही हैं। धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रह है। इसी तरह पूरा क्षेत्र दुर्गा मां की भक्ति से सराबोर है।नगर के कैलाश बाग मंदिर में स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा को अदभुद रुप देकर तिरंगे के पंडाल में और भारत के नक्शे में सजाया गया है। तथा प्रतिदिन यहंा भारत माता का भी गुणगान हो रहा है। भजन, कीर्तन के साथ देशभक्ति का कार्यक्रम भी हो रहा है। करनैलगंज नगर में छ: स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जहंा प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान चल रहे है। मौर्य नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूरे दिन मां का पूजन एंव मत्रोच्चारण व रात्रि में धार्मिक चलचित्र का आयोजन कराया जाता है। वहीं कैलाश बाग मंदिर में स्थापित प्रतिमा का सुबह शाम महा आरती व रात्रि में प्रवचन कीर्तन के साथ जागरण का कार्यक्रम होता है। चौक घंटाघर पर आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर आरती, सकीर्तन, के साथ ही पूजन कार्य होता है। यंहा आरती के समय भारी भीड़ एकत्र होती है। सर्वामांई थान स्टेशन रोड पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा पर पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं। गुरुद्वारा के सामने स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में विशाल वैष्णों देवी गुफा में मूर्ति स्थापित की गई है। जहंा शाम से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लग जाते हैं। बस स्टाप पर भोले बाबा मंदिर पर स्थापित प्रतिमा पाण्डाल में लगातार मंा के नाम का जप चल रहा है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पाण्डालों को सजाया गया है। तथा तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
इशरत जहां की भजन संध्या आज
करनैलगंज। रविवार को नगर के स्टेशन रोड़ पर आयोजित होने वाले विशाल जागरण कार्यक्रम में भजन गायिका इशरत जहां सिददीकी के भजनों से मां भगवती की शाम सजेगी।

इनसेट
मार्ग परिवर्तित कराने की मांग
करनैलगंज(गोंडा)। नगर कीे जय मां दुर्गा शक्ति समिति मौर्य नगर चौराहा के मंत्री महेंद्र कुमार ने एसडीएम से वाहनों का माग परिवर्तित कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिए शिकायतीपत्र में कहा गया है कि समिति द्वारा 21 सितंबर से दुर्गा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आगामी 30 सितंबर को विशाल भंडारा, व जागरण कार्यक्रम के साथ ही राम शोभा यात्रा का स्वागत भी किया जायेगा। इन कार्यक्रमों को लेकर मौर्य नगर चौराहे पर करीब 4 घंटे तक भारी भीड़ जमा होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग वाहनो का आवागमन तहसील रोड से बाबा हरिदास चौराहे तक मार्ग परिवर्तन कराने की मांग की गई है। एसडीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है फिर भी यदि ऐसा है तो विचार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed