फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खींचतान के बाद आखिरकार जारी हुई एबीआरसी चयन सूची

खींचतान के बाद आखिरकार जारी हुई एबीआरसी चयन सूची

Fri, 22 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खींचतान के बाद आखिरकार जारी हुई एबीआरसी चयन सूची
खींचतान के बाद आखिरकार जारी हुई एबीआरसी चयन सूची
विज्ञापन

- दागी शिक्षक के चयन को लेकर बीएसए के गले की फंास बनी थी सूची
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। ब्लाक संसाधन केंद्रों तैनात होने वाले ब्लाक सह समन्वयक (एबीआरसी) चयन परीक्षा का परिणाम काफी खींचतान के बाद आखिरकार एक सप्ताह बाद गुरुवार को जारी कर दिया गया। इस सूची में 146 प्रतिभागी शिक्षकों के सापेक्ष 85 शिक्षक चयनित किए गए हैं। परीक्षा के बाद कई विसंगतियों के सामने आने से यह सूची बीएसए के गले की फांस बनी हुई थी।

बेसिक शिक्षा विभाग के नगर शिक्षा क्षेत्र समेत 16 ब्लॉकों के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 85 ब्लॉक सह समन्वयकों के पद पिछले चार माह से रिक्त चल रहे हैं। इन समन्वयकों के चयन के लिए पिछले शुक्रवार को दर्जीकुंआ स्थित जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के बाद उसी दिन सभी प्रतिभागियों का साक्षात्कार भी कराया गया था। साक्षात्कार के बाद परीक्षा का परिणाम घोषित कर चयनित शिक्षकों की सूची सार्वजनिक की जानी थी लेकिन एक दागी शिक्षक के परीक्षा में शामिल होने के खुलासे के बाद यह सूची जारी नहीं हो सकी थी। उसके बाद से ही दागी शिक्षक के चयन करने या न करने के मामले को लेकर विभाग के अफसरों में खींचतान चल रही थी। इस कारण एबीआरसी चयन की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के गले की फंास बन गई थी। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को चयन सूची को सार्वजनिक किया गया। चयनित सूची में दागी शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह का भी नाम शामिल किया गया है। इस संबंध में बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि देवेंद्र सिंह का नाम चयनित सूची में जरूर है लेकिन उन्हें काउंसलिंग से रोका गया है। इस मामले का निस्तारण चयन समिति बाद में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed