{"_id":"59a45a9a4f1c1b89018b45bd","slug":"21503943322-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
परसपुर(गोंडा)। बाढ़ दैवी आपदा है, जो भी राहत सामग्री सरकार की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही है। वह बगैर भेदभाव के समस्त बाढ़ पीड़ितों को मिलना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी एक बार फिर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घूम कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पीड़ित सरकारी सहायता से वंचित न होने पाये। अन्यथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह बात सोमवार को बाढ़ राहत केंद्र भौरीगंज में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कही। मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बाढ़ राहत केंद्र भौरीगंज में ग्राम पंचायत चरसड़ी के 55 बाढ़ पीड़ितों में से 35 को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। विदित हो की बाढ़ राहत केंद्र भौरीगंज में इस वक्त चार केंद्र भौरीगंज, शाहपुर, चरसड़ी तथा बाढ़ राहत केंद्र भटपुरवा भी संचालित हो रहा है। नायब तहसीलदार श्यामकुमार ने बताया कि बाढ़ राहत किट में 10 किलोग्राम आंटा, 10 किलोग्राम चावल, 2 किलो अरहर दाल, 2 किलो चना, 10 किलो आलू, 1 लीटर रिफाइंड तेल, 250 ग्राम पिसी हल्दी, 250 ग्राम पिसी धनिया, 250 ग्राम पिसा मिर्चा, 1 पैकेट मोमबत्ती, 1 पैकेट माचिस तथा 10 पैकेट बिस्किट रहता है। साथ ही 5 किलो लइया तथा क्लोरीन टेबलेट भी वितरित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, डीएम जेबी सिंह, एडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, सीआरओ अरुण कुमार शुक्ला, एडिशनल एसपी हृदेशकुमार, एसडीएम कर्नलगंज अर्चना वर्मा, एडी बेसिक एमपी सिंह तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री व कई ग्रामों के प्रधान उपस्थित रहे।