{"_id":"596b918b4f1c1b2f088b45fd","slug":"21500221835-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगी कंप्यूटर की सौगात777","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगी कंप्यूटर की सौगात777
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मिलेगी कंप्यूटर की सौगात
निदेशालय के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने खरीदे 6 लाख के कंप्यूटर
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले के 9 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को जल्द ही कंप्यूटर की सौगात मिलने जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक के आदेश पर बेसिक शिखा विभाग ने इन स्कूलों के लिए 6 लाख रुपये की लागत से 9 कंप्यूटर खरीदे हैं। जल्द ही डीएम के अनुमोदन के बाद इन्हे चयनित स्कूलों में स्थापित किया जायेगा।
निजी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को कक्षा एक से ही किताबों के साथ साथ कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाने लगती है। जिससे निजी स्कूलों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के मुकाबले काफी तेज होते हैं। संपन्न घरों के अभिभावक तो अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ा ले जाते है लेकिन गरीब घर के बच्चे आधुनिक शिक्षा की इस विधा से अपरिचित रह जाते है। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा भी मिल सके इसके लिए शासन प्तस्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा देकर सरकारी स्कूल के बच्चों को भी निजी स्कूलों के समान तैयार करना है। इसी को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग अच्छे स्कूलों में कंप्यूटर लगाने पर जोर दे रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने फरवरी माह में बीएसए से मानकों पर खरा उतरने वाले स्कूलों का चयन कर प्रस्ताव मांगा था। बीएसए ने इसके लिए जिले के 20 उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन कर सूची परियोजना कार्यालय को भेजी थी। इस सूची के क्रम में निदेशालय ने 9 स्कूलों में कंप्यूटर लगाये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना से स्वीकृति मिलने के बाद जिले स्तर पर 9 कंप्यूटर की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रत्येक कंप्यूटर की लागत करीब 51 हजार रुपये है। इन कंप्यूटरों को जल्द ही प्रस्तावित स्कूलों की सूची में से 9 स्कूलों का चयन कर वहां कंप्यूटर स्थापित किया जायेगा।
इनसेट
कंप्यूटर लगाये जाने के लिए प्रस्तावित उच्च प्राथमिक स्कूलों की सूची
स्कूल का नाम विकासखंड
चांदपुर बभनजोत
बकियापुर बेलसर
भैरमपुर हलधरमऊ
पूरेतिवारी झंझरी
पंडरीशंकर झंझरी
शिवगढ़ रुपईडीह
गडौली तरबगंज
चवरहा तरबगंज
अशोकपुर वजीरगंज
दौलतपुर गं्रट बभनजोत
शीतलगंज ग्रंट छपिया
कंजेमऊ करनैलगंज
छतरौली करनैलगंज
छावनी सरकार झंझरी
दलीपपुरवा मनकापुर
सिरसा नवाबगंज
लिदेहना गं्रट नवाबगंज
नरौरा डिहवा पंडरीकृपाल
मलारी पंडरीकृपाल
अचलपुर वजीरगंज
नोट- इन्हीं स्कूलों में से 9 उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन कर कंप्यूटर लगाये जायेंगे।
वर्जन
निदेशालय के आदेश पर 9 उच्च प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर स्थापित किया जाना है। इसके लिए कंप्यूटर की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए 20 स्कूलों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद चयनित स्कूलों में कंप्यूटर लगाये जायेंगे।
विज्ञापन
संतोष कुमार देव पांडेय,बीएसए