{"_id":"68af45965b9cb23cf60f4a56","slug":"21-people-bitten-by-dogs-were-admitted-to-a-medical-college-gonda-news-c-100-1-brp1002-142915-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 21 लोगों को कुत्ते ने काटा एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 21 लोगों को कुत्ते ने काटा एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Wed, 27 Aug 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बच्ची को एआरवी लगाता स्वास्थ्यकर्मी।
माधोपुर/ गोंडा। सेल्हरी मंडप गांव में मंगलवार को एक ही दिन में कुत्ते ने 21 लोगों को काट लिया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कटरा बाजार के सेलहरी मंडप निवासी बदरुन्निशां को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के हमले में महिला के चेहरे पर घाव हो गए हैं।
उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के बेटेे मुस्तकीम ने बताया कि कुत्ता कई जानवरों को भी काट चुका है। अहिरनपुरवा निवासी द्वारिका पाल (18) पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद कुसहा निवासी फूलझारा (65) को काट लिया।
श्याम शरण (18) निवासी बदल पुरवा सेल्हरी, संतोषी निवासी रोशनी (6) भी कुत्ते के हमले में घायल हो गईं। सेल्हरी मंडप निवासी मुंशीलाल पाल की गाय और मुकेश सैनी की दो भैंसें भी कुत्ते के हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गईं। गांव निवासी जवाहरलाल पाल ने बताया कि मंगलवार को एक ही दिन में कुत्ते ने 21 लोगों को काट लिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रोज 50 मरीज वैक्सीन लगवाने आते : मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 50 से अधिक नए मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। इसमें कुत्ता, बिल्ली, बंदर व अन्य जानवरों के काटने के मामले आते हैं। इसी प्रकार 16 सीएचसी पर औसतन 1300 एआरवी हर महीने लगाई जाती हैं। हर महीने औसतन 2500 लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं।
एंटी रेबीज का इंजेक्शन जरूरी :
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि कुत्तों के हमले के बाद इंजेक्शन लगने के दिन तय हैं। टिटनेस का इंजेक्शन सबसे पहले जरूरी है। इसके बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन जीरो-डे यानी पहले दिन, तीसरे दिन, सातवें दिन, 14वें दिन और 28वें दिन लगना चाहिए।