फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बारिश से कहीं राहत तो कहीं बढ़ी आफत

बारिश से कहीं राहत तो कहीं बढ़ी आफत

Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश से कहीं राहत तो कहीं बढ़ी आफत
झमाझम बारिश ने रोका सीएम योगी का रास्ता
विज्ञापन


गोंडा। जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम निरस्त करा दिया। बारिश के कारण ही उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया।

बाढ़ राहत केन्द्र बाबा मठ बरौली में सुबह से प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा रहा और ग्रामीण भी उनके आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश न थमने से दोपहर 1.30 बजे कार्यक्रम टलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश न रुकने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। पिछले 24 घंटे में करीब 107 मिलीमीटर बरसात ने जिले में नया रिकार्ड बनाया है। इससे पहले 2012 में एक दिन में इतनी बरसात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम से बारिश की शुरुआत हुई और शनिवार की देरशाम तक बारिश जारी रही। कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। सिर्फ अरहर में जलभराव होने पर नुकसान होने की संभावना है।

इसके अलावा सब्जी वर्गीय फसलों के लिए अधिक बारिश नुकसानदेह हो सकती है। इसके अलावा अन्य फसलों के लिए बारिश फायदेमंद ही है। 24 घंटे के भीतर 107 मिली मीटर बारिश रेकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा दावा किया कि अभी रु कर बारिश होती रहेगी।

खेती किसानी के अलावा बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों में जलभराव हो गया है। 22 अगस्त तक उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल लोगों के लिए बारिश राहत भरी रही। 22 अगस्त को बारिश शरू हुई और उसके दूसरे दिन 23 अगस्त को रुकी रही।

इसके बाद शुक्रवार से बारिश शुरु हुई तो पूरे रफ्तार में रही। बारिश से जनजीवन तो अस्त व्यस्त रहा, लेकिन किसानों के चेहरों पर चमक रही। फसलों को बारिश से फायदा मिलने से किसान गदगद रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र अधिकारी डॉ. आशीष ने बताया कि किसानों के लिए यह बारिश काफी फासदेमंद है।

यह भी माना कि अभी बारिश और होगी। किसानों के अलावा शहर की बारिश ने तो सूरत ही बदल दी। चारो ओर जलभराव जैसे हालत रहे। नाले चोक होने से सड़कों पर कीचड़ और जलभराव रहा।

लोगों का राह चलना दूभर रहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों की हालत भी ऐसी रही कि लोग घरों से बाहर निकलने से हिचक रहे थे। वहीं रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर दिखा। फिलहाल बारिश से मिलाजुला असर दिखा।

सीएम का करते रहे इंतजार, कार्यक्रम टलने से हुए निराश

तरबगंज के बाढ़ राहत केन्द्र बाबामठ बरौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की पूरी तैयारी हो गई थी। लेकिन उनके आने के वक्त तक बारिश नही रुकी। सीएम सुरक्षा के अधिकारी जहां हो रही बारिश और हैलीपैड़ के साथ ही कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की रिपोर्ट लेते रहे वहीं जिलाधिकारी समेत प्रशासन के आला अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।

शुक्रवार को करनैलगंज में मुख्यमंत्री के ऐलान से प्रशासन को तैयारी का वक्त नहीं मिला था। इससे बारिश में अधिकारी तैयारी कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल को तैयार करने के साथ ही पीडितों को राहत सामग्री वितरण स्थल के लिए टेंट लगाकर तैयारी की जा रही थी।

मौके पर सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा, हियुवा जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिकारी मौजूद रहे।


दोपहर एक बजे तक कार्यक्रम टलने की सूचना के बाद लोग वहां से वापस लौट गए। अब रविवार को आने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम टलने से बाढ़ पीडितों को निराशा ही हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed