फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परसपुर के सौरभ का रणजी पांडिचेरी में चयन

परसपुर के सौरभ का रणजी पांडिचेरी में चयन

Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के सौरभ का रणजी पांडिचेरी में चयन
पुडुचेरी से रणजी खेलेगा सौरभ
विज्ञापन


गोंडा। परसपुर के लच्छनपुरवा निवासी सौरभ सिंह का चयन पांडिचेरी की रणजी टीम में हुआ है। सौरभ पुडुचेरी में अपने पिता के साथ रहकर बीई कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। परसपुर के लाल के चयन से पूरे परसपुर के लोगों में खुशी है।
परसपुर के लच्छनपुरवा के सभाजीत सिंह पांडिचेरी में एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। उनका बेटे सौरभ सिंह की रुचि शुरू से ही क्रिकेट में थी। उनकी पूरी शिक्षा दीक्षा पुडुचेरी में ही हुई है।
विज्ञापन


कड़ी मेहनत से पांडिचेरी स्टेट स्तर तक के खेलों में सौरभ ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और रणजी अंडर 23 टीम के ट्रायल में शामिल हुआ। पहली बार पांडिचेरी में रणजी टीम का गठन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में शामिल होने के लिए हुए ट्रायल में सौरभ अव्वल रहे और उनका चयन भी हो गया। अब वह रणजी अंडर 23 टीम पांडिचेरी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रणजी क्रिकेट के खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएगा।


उनके टीम में चयन से परसपुर के लोगों में काफी खुशी है। इससे क्षेत्र का नाम भी रोशन हो रहा है। सौरभ का ध्येय देश के लिए क्रिकेट खेलने का है और उसी दिशा में उसके कदम आगे बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed