{"_id":"5a9ed7c54f1c1bea028b5f2c","slug":"201520359365-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 टीमों व 270 प्रतिभागियों ने गोंडा माहेत्सव में कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 टीमों व 270 प्रतिभागियों ने गोंडा माहेत्सव में कराया रजिस्ट्रेशन
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव में पंजीकरण की आज आखिरी तारीख
गोण्डा। 10 मार्च से आयोजित होने जा रहे गोंडा महोत्सव में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरने के लिए प्रतिभागियों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार तक 46 टीमों व 270 व्यक्तियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।
महोत्सव के नोडल अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण बुधवार को मध्यान्ह 12 बजे तक ही कराए जा सकेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता के मुताबिक सभी तहसीलों का नृत्य एवं गायन का ऑडीशन आठ मार्च को 11 बजे से होगा। सदर तहसील का ऑडीशन रवि चिल्डेंस एकेडमी पटेल नगर में, मनकापुर का डीपी इंटर कॉलेज मनकापुर में, कर्नलगंज का चित्रगुप्त इंटर कॉलेज कर्नलगंज में तथा तरबगंज का अवध शरण तिवारी स्मारक विद्यालय बेलसर में कराया जाएगा।
विज्ञापन
नृत्य एवं गायन के लिए बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्णायक मंडल का सदस्य बनाकर भेजा जाएगा। रंगोली व मेंहदी के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतिभागियों को आठ मार्च को ही 11 बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
नृत्य एवं गायन के ऑडीशन में सफ ल होने वाले प्रतिभागियों को ही महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। नृत्य के ऑडीशन में परिधान, गीत के बोल, ताल, हाव-भाव तथा मंच प्रस्तुतीकरण समेत पांच बिंदुओं को मानक बनाकर अंक दिए जाएंगे। गायन के ऑडीशन में सुर, लय, ताल, गीत के बोल तथा प्रस्तुतीकरण को मानक बनाकर अंक दिए जाएंगे।