फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मुर्गीफार्म में मिलीं राम-जानकी मंदिर से चोरी मूर्तियां

मुर्गीफार्म में मिलीं राम-जानकी मंदिर से चोरी मूर्तियां

Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुर्गीफार्म में मिलीं राम-जानकी मंदिर से चोरी मूर्तियां

विज्ञापन
मंदिर से चोरी मूर्तियां मुर्गी फार्म से बरामद

गोंडा। स्टेट बैंक की शाखा मसकनवां के पीछे स्थित रामजानकी मंदिर से चोरी गई राम-जानकी समेत 11 मूर्तियां 14 घंटे बाद बुधवार को मंदिर के समीप एक मुर्गी फार्म में मिली।

पुलिस ने मूर्ति चोरी के आरोपी एक किशोर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना छपिया में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बता दें कि थाना छपिया क्षेत्र के स्टेट बैंक की शाखा मसकनवां के पीछे स्थित राम-जानकी मंदिर से 06 फरवरी की देर रात भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान, लड्डू गोपाल, मां दर्ग़ा, दानपात्र, घंटी चरणामृत पात्र व सिंघासन चोरी चला गया था।
विज्ञापन


मामले में मंदिर के पुजारी चन्द्रशेखर शुक्ल ने थाना छपिया में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ह्द्रेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि मूर्तियों चोरी होने के बाद पड़ताल के लिए थानाध्यक्ष छपिया शैलेश सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई है। एएसपी के मुताबिक थानाध्यक्ष छपिया को पता चला कि मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित एक मुर्गी फार्म में कुछ लोग चोरी गई मूर्तियां छिपाकर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सूचना पर मंदिर की प्रबंध कमेटी के सचिव पूरनचंद गुप्ता एवं मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर शुक्ल, उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह के साथ मुर्गीफार्म में के गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद एक किशोर पुलिस टीम को देखकर शोर मचाता हुआ भागने लगा। मगर उसे दबोच लिया गया। इसके बाद मुर्गी फार्म के अंदर छापा मारा गया तो वहां दो युवक एक प्लास्टिक का बोरा पकड़े मिला।

बोरे में चोरी गई मूर्तियां व अन्य सामान मिला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए किशोर के साथ अभिुक्तों ने अपना नाम रफीक उर्फ भुर्रे निवासी रानीजोत मसकनवा थाना छपिया, सहजाद निवासी ईमामबाग इन्द्रलोक कालोनी निकट फतेहबहादुर अस्पताल कोतवाली अकबरपुर बताया।


मूर्तिर्यों के साथ ही घंटी, रामदानी, कपूर जलाने वाला, पीतल गिलास, दीपकदानी, पीतल की थाली, तांबे का प्लेट, सिंहासन, तांबे की लुटिया मिली है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छपिया शैलेश सिंह के साथ, एसआई नीरज कुमार सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, आरक्षी जयप्रकाश यादव, मुबारक हुसैन, अभयराय, श्याम किशोर यादव, रामप्रवेश यादव, गंगादीन यादव शामिल रहे। एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed