फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   घर में शौचालय नहीं बनवाया तो नहीं मिलेगा वेतन

घर में शौचालय नहीं बनवाया तो नहीं मिलेगा वेतन

Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
घर में शौचालय नहीं बनवाया तो नहीं मिलेगा वेतन
घर में शौचालय नहीं बनवाया तो नहीं मिलेगा वेतन
विज्ञापन


गोंडा। अगर आप किसी सरकारी विभाग में नौकरी कर रहे हैं और आपके घर में शौचालय नहीं बना है तो आपका वेतन रुक सकता है। इसलिए बिना हीलाहवाली किए 15 दिनों के भीतर अपने घर में शौचालय का निर्माण करा ले और उसके उपयोग का प्रमाण पत्र अपने विभाग के आला अफसर को उपलब्ध करा दें अन्यथा आपका वेतन रोक दिया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने रविवार को सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अपने खुद के संसाधन से शौचालय का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने सभी कर्मचारियों से 30 अक्तूबर तक शौचालय निर्माण का प्रमाणपत्र भी मांगा है।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि संज्ञान में आया है कि सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकतर शासकीय, अर्धशासकीय, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों के घरों में शौचालय निर्मित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले अधिकतर कर्मचारियों के घरों में या तो शौचालय बने ही नहीं है या फिर उनके परिवार के सभी सदस्य इसका प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों के इस रवैये से भारत सरकार व प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली स्वच्छ भारत मिशन जैसी सामाजिक महत्व की योजना को लागू किये जाने में कठिनाई आ रही है।

डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को 15 दिनों के भीतर अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराये जाने का निर्देश दिया है। शौचालय का निर्माण कर्मचारी को अपने खुद के पैसे से कराना होगा।


डीएम ने 30 अक्तूबर तक सभी के घरों में शौचालय होने का प्रमाण पत्र भी मांगा हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कोई कर्मचारी शौचालय का निर्माण नहीं कराता है तो उसका वेतन रोका जा सकता है। उन्होंने शौचालय निर्माण की फोटो व रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed