{"_id":"597f4d9a4f1c1b0a278b4945","slug":"201501515162-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा 25 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर, 22 नए गांवों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा 25 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर, 22 नए गांवों को बनाया निशाना
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाल निशान से 25 सेंमी ऊपर नदी, 22 नए गांव निशाने पर
बांध का 40 मीटर हिस्सा नदी में समाया
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। घाघरा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नदी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। बाढ़ का पानी से 22 नये मजरों में घुस गया है।सोमवार को घाघरा नदी का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ रहा था। प्रात: 8 बजे घाघरा का जलस्तर 106.266 था जो दोपहर में बढ़कर 106.306 हुआ उसके बाद शाम होते ही 106.356 पर पहुंच गया। नदी अभी तक के सारे रिकार्ड को पीछे छोड़ने में लगी है।
घाघरा ने एक बार फिर से आंख तरेरी है। जिससे सोमवार को 22 नये मजरों में पानी घुसने लगा। करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित मजरों की संख्या बढ़कर 60 एवं बाराबंकी जिले की पांच ग्राम पंचायतों कमियार, परसावल, रायपुर, बेहटा, नैपुरा, तथा पारा के करीब 38 मजरों में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। जिससे बाढ़ से प्रभावित कुल गांवों की संख्या सौ के पास पहुंच गई है। करीब तीन सप्ताह पूर्व में बाढ़ की चपेट में आ चुके सभी मजरे पुन: बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। जिसमें नकहरा के चौदह मजरे, खालेपूरवा, दुलारे पुरवा, संभर पुरवा, देवकिशुन पुरवा, सांवल पुरवा, राधे पुरवा, तीरथराम पुरवा, पुहिल पुरवा, हरीलाल पुरवा एवं मोछारन पुरवा, काशीपुर के नौ मजरे, सीताराम पुरवा, रमेश पुरवा, हनोमान पुरवा, रामसिंह पुरवा, हरिपाल पुरवा, मल्लहन पुरवा, गौघट्टा, जानकी पुरवा, ग्राम घरकुइंया के बारह मजरे, नऊवनपुरवा, गोड़ियन पुरवा, अनुसूचित पुरवा सोमई पुरवा, चंदुल पुरवा, संभूपुरवा, लुहारन पुरवा, गुरुदीन पुरवा, लोनियन पुरवा रामअधार पुरवा प्रतापपुर का धोबिन पुरवा, जगन्नाथ पुरवा, पूरे अंगद के आाठ मजरे गोपी पुरवा, कोरिन पुरवा, ठाकुर पुरवा, सुहावन पुरवा, कबीर पुरवा, भाईराम पुरवा, केवटन पुरवा एवं मल्लहन पुरवा, शिवगढ़ का ठाकुरदीन पुरवा, भरभरियन पुरवा, बहुवन मदार माझा के राधेपुरवा, बेनी पुरवा, बाबा माझा, तिवारी पुरवा, भवानी पुरवा, बिहारी पुरवा, नउवन पुरवा, कलहंशन पुरवा, देवीगंज, लोकई पुरवा, ठेकेदार पुरवा, कन्नू पुरवा, प्रभावित हो चुके है। वही व गौरासिंहनापुर का मजरा पासिंनपुरवा पूर्वी एंव कई मजरों में भी पानी तेजी से भरने लगा है।
इनसेट
घाघरा के रौद्र रूप देख हटाया अस्थाई कार्यालय
बांध पर बने प्रशासनिक अस्थाई कार्यालय को भी कटान के चलते हटाकर करीब तीन सौ मीटर दूर कर दिया गया है। घाघरा ने करीब 40 मीटर बांध के हिस्से को काटकर नदी में समाहित कर लिया है। वहीं तीन सौ मीटर से अधिक दूरी के बांध में कटान तेज हो गई है। बांध को बचाने के लिए लगाई गई दर्जनों परखोपाइन भी नदी की धारा में समा गई।