{"_id":"595d26a24f1c1b9d078b46e4","slug":"201499276962-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़िता को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़िता को जान से मारने की धमकी
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार पीड़िता को जान से मारने की धमकी
गोंडा। दिल्ली की रहने वाली दुराचार पीड़ित एक महिला ने आरोपी व उसके दो अन्य साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर धमकी देने वाले दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। दिल्ली की रहने वाली एक विवाहित महिला ने बुधवार को एएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि जिले के पटेल नगर मोहल्ले के रहने वाले एक युवक उसे निशुल्क फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कराने के बहाने से लखनऊ बुलाकर लाया था। आरोप है कि रात में उसने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और वीडियो भी बना लिया। इस मामले में उसने लखनऊ के विभूति ख्ंाड थाने में आरोपी युवक के खिलाफ 22 जून को दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी के परिजन उसे फोन व व्हाट्सएप के जरिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में उसने धमकी देने वाले दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।