फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 crore swahas in patch repair, pit still intact

पैच मरम्मत में 20 करोड़ स्वाहा, पर सड़कों पर गड्ढे बरकरार

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
20 crore swahas in patch repair, pit still intact
गोंडा। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान कागजी दावों तक ही सिमटा दिखायी पड़ रहा है। पैच मरम्मत के नाम पर 20 करोड़ का खर्च करने के बाद भी जिले की अधिकांश सड़कों में गड्ढे बरकरार हैं। पैचिंग वर्क के बाद भी कई सड़कें अभी भी क्षतिग्रस्त हैं और गड्ढे दूर से ही नजर आते हैं।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की 30 नवंबर तक की तय मियाद बीत जाने के बाद भी करनैलगंज से नवाबगंज को जोड़ने वाले सीबीएन मार्ग, करनैलगंज से आर्यनगर, गोंडा से कटरा बाजार, बालपुर से परसपुर, खरगूपुर से कटरा श्रावस्ती मार्ग सहित कई ऐसे मुख्य मार्ग हैं जिनकी दशा खराब है।
विज्ञापन

मैजापुर चीनी मिल को जोड़ने वाले गांवों के कई संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से टूट चुके हैं। मदरहवा चौराहे से चंदवतपुर, मदरहवा चौराहे से सर्वांगपुर होते मैजापुर रेलवे स्टेशन व गोंडा-लखनऊ हाइवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सहित दो दर्जन ऐसी सड़केें हैं जो गड्ढों के कारण अब चलने लायक तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ सड़कों पर पैचिंग का कार्य होना था वह भी नहीं कराया गया। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग शहर की सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाने के दावे में जुटा है।
जिले में कुल 5330 किलोमीटर सड़कें हैं। इसमें से 3128 किलोमीटर सड़कें पहले से गड्ढा मुक्त हैं। 1405 किलोमीटर सड़कों को पैचिंग कर गड्ढा मुक्त किया जाना था। 330 किलोमीटर सड़कें ऐसी हैं जिन्हें विशेष मरम्मत के जरिए ही ठीक किया जा सकता है।
इसके लिए विभाग ने अलग से धनराशि की डिमांड भेजी थी। 308 किलोमीटर की सड़कों को रिनीवल करने के लिए धनराशि खर्च की गई। दूसरे चरण के पैचिंग में विभाग ने 11 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। पहले चरण में भी विभाग ने करीब दस करोड़ से अधिक खर्च डाले लेकिन सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाईं।
बीते 27 नवंबर को मैजापुर में एथेनाल प्लांट का शिलान्यास करने आए सीएम योगी के सामने लोनिवि के अधिकारियों ने विकास का झूठा पुलिंदा प्रस्तुत किया। सीएम को दी गई बुकलेट में लोनिवि ने 2735 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया गया।

जबकि इसी मंच से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मैजापुर के आसपास की खराब सड़कों का जिक्र सीएम से करते हुए इनके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर आप लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कह दें तो सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed