फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 crore scam in the construction of school building

स्कूल भ्ावन निर्माण में 20 करोड़ का घोटाला

Wed, 12 Aug 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
गाइड लाइन को दर किनार कर यहां 100 से अधिक अध्यापकों ने एक से अधिक परिषदीय स्कूल भवनों का निर्माण करा डाला। इनमें से अधिकांश भवन मानक के अनुसार नहीं बनाए गए तो कुछ अधूरे ही पड़े हैं।
विज्ञापन


विभाग अब ऐसे अध्यापकों की कुंडली तैयार करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि वर्ष 2005 से अब तक 100 से अधिक अध्यापक एक से अधिक स्कूल भवन व अतिरिक्त कक्षाकक्ष तथा चहार दीवारी का निर्माण करा चुके हैं। करीब 20 करोड़ रुपये से बनाए गए स्कूल भवनों में गोलमाल िकया गया है। कई भवन अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन


 गाइड लाइन के अनुसार एक अध्यापक एक स्कूल भवन का ही निर्माण करा सकता है। लेकिन यहां के 100 से अधिक गुरू जी बिल्डर बन गए। तत्कालीन अधिकारियों से साठगांठ कर व माननीयों से दबाव बनवाकर गाइड लाइन को दरकिनार कर एक से अधिक स्कूल बनवा डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय भवन निर्माण की धनराशि ग्राम शिक्षा निधि खाते में जाती है जिसका संचालन संबंधित गांव के प्रधान व स्कूल भवन निर्माण प्रभारी के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। मास्टर से बने बिल्डर जब भी जांच में फंसने लगते है तो संगठन को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू कर देते है जिससे उन पर कोई कार्रवाई न हो सके।

वर्ष 2005 से अब तक 400 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के अलावा करीब 1500 अतिरिक्त कक्षा का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed