{"_id":"dcc9927b87363cbc4cb9c9f07798df60","slug":"2-20-million-students-will-receive-two-uniforms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.20 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी दो-दो यूनिफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.20 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी दो-दो यूनिफॉर्म
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने जिले के दो लाख 20 हजार विद्यार्थियों को दो-दो सेट यूनिफॉर्म देने की कवायद शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में ड्रेस के कपड़े खरीदने के लिए छह करोड़ 57 लाख नौ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।
2214 प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों की प्रबंध समितियों को अच्छी क्वालिटी के कपड़े का ड्रेस बांटने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति चार सदस्यीय क्रय समिति का गठन करके ड्रेस के कपड़े खरीदेगी। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही बच्चों को दो-दो सेट ड्रेस बांटी जाएगी।
ये बातें बीएसए जय सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में खंड शिक्षाधिकारियों को यूनिफॉर्म वितरण से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहीं।
बीएसए के निर्देश पर जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि 1569 प्राथमिक स्कूलों के एक लाख 81 हजार 215 बच्चों और 645 जूनियर हाईस्कूलों के 37 हजार 815 छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट ड्रेस देने के लिए कपड़ा खरीद के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में छह करोड़ 57 लाख नौ हजार रुपये जिला स्तर से ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंध समितियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने स्कूलों में चार सदस्यीय क्रय समिति का गठन करके ड्रेस के कपड़े खरीदें। 20 हजार से एक लाख रुपये तक की धनराशि पर फर्म से कोटेशन प्राप्त करके अच्छी क्वालिटी व कम कीमत का कपड़ा खरीदने का निर्देश दिया गया है।
एक लाख रुपये से ऊपर की धनराशि पर टेंडर प्रक्रिया अपनाकर कपड़ा खरीदा जाएगा। सभी बच्चों को ड्रेस सिलवाकर देना अनिवार्य होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों में ड्रेस खरीद पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
ड्रेस तैयार होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में ही वितरण कराया जाएगा। वितरण की रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराना जरूरी होगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में 30 अगस्त तक हर हाल में ड्रेस वितरण कराना अनिवार्य होगा। ड्रेस वितरण व खरीद में मानक की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी बीएसए ने दी है।
बेसिक शिक्षा कार्यालय में ड्रेस वितरण व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। 05263-234560 पर फोन करके समस्या की शिकायत व निराकरण करा सकते हैं। डीसी निरंकार पांडेय के नंबर 9415904403 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - जय सिंह, बीएसए बलरामपुर