{"_id":"5b80338742c79246400aa8d7","slug":"191535128455-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से रोका तो शोहदों ने शिक्षक नेता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से रोका तो शोहदों ने शिक्षक नेता को पीटा
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से रोका तो शोहदों ने शिक्षक नेता को पीटा
गोंडा। फैजाबाद रोड पर फातिमा स्कूल के पास लड़कियों से छेड़खानी की कोशिश कर रहे शोहदों को रोकने पर शिक्षक संजीव कुमार मिश्र की शोहदों ने पिटाई कर दी। स्कूल से निकल रहे संजीव मिश्र ने देखा कि करीब आधा दर्जन लड़के लड़कियों पर छींटाकशी कर रहे हैं और छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे हैं।
जैसे ही वे रुके और लड़कों को समझाने लगे तो लड़के हमलावर हो गए। एक ने तो पिस्टल निकाल कर लहराया और बाकी ने उनकी पिटाई कर दी। शिक्षक नेता को पिटते देख उधर से गुजर रहे लोग दौड़े तो धमकाते हुए लड़के आवास विकास कॉलोनी की ओर भाग निकले।
पीड़ित शिक्षक नेता संजीव मिश्र ने नगर कोतवाल से मिलकर पूरी जानकारी दी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक नेता के साथ हुए घटना की तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की एक टीम लगाया गया है और शोहदों की तलाश की जा रही है।