{"_id":"5b7c497442c792465704171a","slug":"191534871924-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे क्रॉस करते समय बाइक में मारी टक्कर
सिधौली (सीतापुर)। मामा की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भांजे को हाईवे पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल भांजे की सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक ने अटरिया थाने में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद वाहन समेत चालक को सिधौली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थानाक्षेत्र कमलापुर के महाखर में रहने वाला रामशंकर (25) पुत्र कल्लू शनिवार को बाइक से अपनी मां श्रीदेवी और चाची फूलवती को लेकर बाइक से अपने मामा अयोध्या के अंतिम संस्कार में शामिल होने सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सरसौली गांव जा रहा था।
रास्ते में एक पेट्रोल पंप के सामने मां और चाची को उतार दिया और बाइक में पेट्रोल डलाने के लिए हाईवे क्रॉस करने लगा। डिवाइडर पार करते ही सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे को अंजाम देकर बस चालक वाहन समेत चला गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल रामशंकर को सीएचसी सिधौली लाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, लखीमपुर जिले के थाना भीरा के गदेवपुर निवासी बस चालक तरसेम सिंह वाहन समेत अटरिया थाने पहुंच गया और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। वाहन समेत चालक को सिधौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।