{"_id":"5a885c7b4f1c1b5e028b5cf4","slug":"191518886011-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल न होने से मायूस छात्र ने फाड़ दी उतरपुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल न होने से मायूस छात्र ने फाड़ दी उतरपुस्तिका
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकल न कर पाने पर छात्र ने फाड़ी उत्तर पुस्तिका
गोंडा। उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर शनिवार को परीक्षा देने गए हाईस्कूल के एक छात्र ने नकल न कर पाने पर उत्तर पुस्तिका फाड़ डाली। इस घटना से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया।
केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी सूचना तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। डीआईओएस के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिका को सीज कर दिया गया है और छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उमरीबेगमगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल का कारोबार लगभग बंद हो गया है। शनिवार को इसकी बानगी उमरीबेगमगंज के जनता इंटर कालेज में उस समय देखने को मिली जब नकल न कर पाने पर हाईस्कूल के एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका ही फाड़ डाली। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी।
विज्ञापन
तरबगंज क्षेत्र के अंबेडकर विद्यालय में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र का सेंटर उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के अमदही स्थित जनता इंटर कॉलेज में भेजा गया है। शनिवार को वह सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने गया था। मगर स्कूल में सख्ती के कारण वह नकल नहीं कर पाया। इसके बाद उसने अपनी उत्तर पुस्तिका को फाड़ दिया।
उत्तर पुस्तिका फाड़े जाने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक रजत सिंह ने इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। इस पर डीआईओएस ने छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।
डीआईओएस के निर्देश के बाद केंद्र व्यवस्थापक ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फाड़ी गई उत्तरपुस्तिका को सीज किया और आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उमरीबेगमगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को हिरासत में ले लिया है।
वहीं शनिवार को पहली पाली में परीक्षा के लिए पंजीकृत 64206 परीक्षार्थियों में से 14978 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से पहली पाली में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 983 परीक्षार्थियों में से 257 परीक्षार्थी परीक्षा देने नही पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कापी फाड़ने वाले छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।