फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के छह सदस्य

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के छह सदस्य

Tue, 13 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के छह सदस्य

विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े बाइकर्स गैंग के छह सदस्य

गोंडा। पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए मंगलवार को गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई है। पुलिस को गैंग के मुख्य आरोपी की तलाश है।

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली नगर की टीम को सक्रिय किया गया था। एसपी के मुताबिक सीओ सिटी भरत यादव के नेतृत्व में कोतवाल नगर अशोक सिंह की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कोतवाल नगर टीम के साथ बड़गांव क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच खबर मिली कि रेलवे स्टेशन गोंडा के पास सतईपुरवा मोड़ पर दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सूचना पर वहां पहुंचकर दोनों को दो बाइक संग दबोच लिया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम लालबाबू निवासी टयरवा आज्ञामाफी थाना छपिया व सागर सोनी निवासी कटहरिया मोहल्ला कोतवाली नगर बताया।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि साथियों संग मिलकर रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टेशन के पास से चुराई थी। दोनों बताया कि उनके दो साथी सोनी गुमटी के पास चोरी की दो बाइक बेचने वाले हैं। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर सल्लू निवासी टयरवा आज्ञामाफी थाना छपिया, राजू उर्फ अकबाल अहमद निवासी जगन्नाथपुर परशुरामपुर बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी चोरी की बाइक दीननगर में सुबास मिस्त्री के वर्कशाप में एकत्र कर रखी है। वहां दबिश देकर सुबास मिस्त्री निवासी चकसड़ रघवापुर थाना परशुरामपुर बस्ती व सुरेश चन्द्र निवासी बराहपुर थाना परशुरामपुर बस्ती को गिरफ्तार कर वर्कशाप से चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद हुए।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए गैंग के सदस्य बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट में हेराफेरी करके बाइक बेचते थे। पुलिस टीम में कोतवाल नगर के साथ बडग़ांव चौकी प्रभारी रतन पांडेय, एसआई रामदयाल, नीरज सिंह, आरक्षी पंकज सिंह, राकेश सिंह, श्रीराम यादव, विविन पांडेय, अविनेश पांडेय व आदेश छोकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed