{"_id":"5a68c3cd4f1c1bd34b8b4b72","slug":"191516815309-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पुलिस का छापा, तीन लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पुलिस का छापा, तीन लोगों को उठाया
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस का छापा, तीन लोगों को उठाया
गोंडा। राजधानी में एक सप्ताह के अंदर डकैती की तीन वारदातों से लखनऊ पुलिस के होश उड़ गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बुधवार को लखनऊ पुलिस ने गोंडा के बभनान में शुगर मिल के समीप छापा मारा।
लखनऊ पुलिस ने यहां से तीन लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ के बाद उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। लखनऊ में डकैती के मामले में पुलिस को डकैती से जुड़े कुछ लोगों का लोकेशन गोंडा के बभनान क्षेत्र में मिला।
इसी के बाद लखनऊ के हजरतगंज सीओ अभय मिश्र के नेतृत्व में इंस्पेक्टर चिनहट समेत छह सदस्सीय टीम ने गोंडा के लिए रवाना हो गई। लखनऊ पुलिस की टीम ने बुधवार की दोपहर बभनान शुगर मिल के बाहर छापा मारा।
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस टीम को अचानक देखकर लोग सकते में आ गए। टीम ने यहां से तीन लोगों को उठा लिया और उन्हें साथ लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। हालांकि टीम ने उठाए गए लोगों के नाम और वे कहां के रहने वाले हैं, इसका खुलासा नहीं किया है।
सीओ हजरतगंज अभय मिश्र ने बताया कि पूछताछ के लिए लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस डकैती के मामले में गोंडा आई थी। उसे जुड़ेे लोगों की तलाश के दौरान कुछ लोगों को उठाया है।